फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Egg trader shot by miscreants, admitted to hospital, police investigating

Moradabad: 'हमें पक्की खबर... तुम्हारे पास पांच लाख हैं', कहकर मारी कारोबारी को गोली, हालत गंभीर

Thu, 11 Jan 2024 10:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 10:29 AM IST
सार

मझोला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने अंडा कारोबारी को दुकान में गोली मार दी। इसके बाद वह फरार हो गए। फायरिंग के आवाज सुनकर कर्मी मौके पर पहुंचे। घायल कारोबारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
Moradabad: Egg trader shot by miscreants, admitted to hospital, police investigating
अंडा कारोबारी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार ढक्का रोड पर बदमाशों ने लूट के विरोध में अंडा व्यापारी हरि सिंह को गोली मार दी। घटना के समय वह कैश काउंटर पर बैठे थे और कर्मचारी अंदर गोदाम में काम कर रहे थे। शोर शराबा होने पर कर्मचारी गोदाम से बाहर आए तो तीनों बदमाश मोटरसाइकिल से भाग गए।

विज्ञापन


पीठ और हाथ में गोली लगने से घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मूलरूप से बिजनौर के धामपुर निवासी हरि सिंह (40) मुरादाबाद में लाइन पार दुर्गा नगर में रहते हैं। मझोला क्षेत्र में ढक्का रोड पर उनका दीपा एग नाम से अंडे का गोदाम है। हरि सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वह गोदाम में कैश काउंटर पर बैठे थे।
विज्ञापन


उनके दो कर्मचारी अंदर गोदाम में काम कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों से तीन बदमाश गोदाम पर पहुंच गए। उन्होंने तमंचा निकालकर व्यापारी को धमकाया और पांच लाख रुपये निकाल कर काउंटर के ऊपर रखने के लिए कहा। पीड़ित व्यापारी ने शोर मचाते हुए वहां से भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गोली व्यापारी की पीठ में लगी, जबकि दूसरी गोली हाथ में लगी है। शोर शराबा और फायरिंग की आवाज सुनकर कर्मचारी गोदाम से बाहर आ गए। इसी बीच बदमाश बाइकों पर बैठ कर ढक्का की ओर भाग निकले। इस घटना की सूचना मिलने पर मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया।

इसके अलावा बदमाशों की तलाश में जुट गई। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और पुलिस टीमों को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी सिटी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम में जुटी है।

रोज होता है लाखों का कारोबार

व्यापारी हरि सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका अंडे का बड़ा व्यापार है। हर रोज लाखों रुपये का लेनदेन होता है। मंगलवार रात भी वह कैश काउंटर पर बैठा था। इसी दौरान दो बाइक आकर रुकीं। एक बाइक पर एक युवक और दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे।

हरि सिंह कुछ समझ पाते। इससे पहले ही बाइक सवारों ने तमंचे निकाल लिए। उन्होंने कहा कि हमें पक्की खबर है। तुम्हारे पास पांच लाख रुपये हैं। अगर रुपये नहीं देंगे तो गोली मार देंगे। इसी दौरान हरि सिंह ने बचने का प्रयास किया तो बदमाशों ने गोली चला दी थी।

फुटेज से बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने घायल व्यापारी,उनके कर्मचारी और परिजनों से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने गोदाम के आस पास और ढक्का रोड के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। जिसके जरिए पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed