फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad driver drove car for five kms, wife was sitting inside, husband was hanging on bonnet

चालक ने पांच किमी दाैड़ाई गाड़ी: अंदर बैठी थी पत्नी, बोनट पर लटका रहा पति, सामने आया हाईवे का हैरतअंगेज वीडियो

Thu, 16 Jan 2025 12:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 12:30 PM IST
सार

कटघर में पत्नी को कार में देखकर युवक बोनट पर लेट गया। इसके बाद चालक ने कार को पांच किलोमीटर तक दौड़ा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार और चालक को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Moradabad driver drove car for five kms, wife was sitting inside, husband was hanging on bonnet
मुरादाबाद में चलती कार के बोनट पर लटका युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कटघर थानाक्षेत्र में कार के अंदर पत्नी को देखकर युवक कार रुकवाने के लिए बोनट पर लेट गया। इसके बाद चालक ने कार दौड़ा दी। करीब पांच किलोमीटर तक चालक कार दाैड़ाता रहा। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कार को ट्रेस कर चालक को दबोच लिया।

विज्ञापन


कार भी कब्जे में ले ली। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बिलारी क्षेत्र में रहने वाले युवक की शादी उसी क्षेत्र के दूसरे गांव में रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी अलग रहने लगी। बुधवार की रात पति कटघर क्षेत्र में घूम रहा था।
विज्ञापन


उसने देखा कि उसकी पत्नी एक कार में बैठी है। वह कार रोकने के लिए बोनट पर लेट गया। इसके बाद चालक ने दौड़ा दी। चालक मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कार ले गया और करीब पांच किलोमीटर तक दाैड़ाता रहा। अन्य वाहन चालकों ने कार रुकवाने की कोशिश की लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि कार ट्रेस कर ली गई है। कार चालक कुंदरकी क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़ित युवक ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

जा सकती थी युवक की जान

वायरल वीडियो में देखा जा रहा कि युवक बोनट को पकड़े हुए कार पर लेटा है। लोग शोर मचा रहे हैं कि कार रोक लो युवक जान जा सकती है लेकिन कार चालक गाड़ी को भगाता है। करीब पांच किलोमीटर चलने के बाद एक वाहन चालक ने ओवरटेक कर कार के आगे गाड़ी लगा दी। तब आराेपी चालक ने कार रोकी।



इसके बाद युवक की जान बच सकी। इसके बाद युवक और कार चालक अपने-अपने घर चले गए। बाद में पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया। जिस रफ्तार से कार चल रही थी अगर युवक का हाथ छूट गया होता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed