फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dowry demand not met... Husband gave triple talaq over phone from abroad

Moradabad: दहेज की मांग नहीं हुई पूरी... पति ने विदेश से फोन पर दिया तीन तलाक, ननदोई की भी बिगड़ी नीयत

Sun, 13 Oct 2024 10:59 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 10:59 AM IST
सार

ठाकुरद्वारा निवासी महिला ने पति पर तीन तलाक और ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।महिला ने बताया कि शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर पति, जेठ और ननदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Dowry demand not met... Husband gave triple talaq over phone from abroad
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुरद्वारा के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पति पर तीन तलाक और ननदोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर महिला ने कहा कि उसका निकाह 11 अक्टूबर 2020 को जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के एक गांव निवासी के साथ हुआ था।

विज्ञापन


ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। उन्होंने उसे पर अपने मायके से 10 लाख रुपये और एक कार की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि शादी के एक साल बाद पति सऊदी अरब चले गए। आरोप है कि उसके ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


विरोध पर उसने जेठ ने उस पर बंदूक तानकर उसे गोली मारने की धमकी दी।  इसकी शिकायत अपने पति से की तो आरोप है कि पति ने 12 जुलाई को सऊदी से फोन पर तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। फिर ससुराल वालों ने उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो अब पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर आरोपी पति, जेठ नंदोई आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

भाई के साले ने युवती से की छेड़खानी

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ उसके भाई के साले ने छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी व युवती की भाभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके बेटे की शादी कटघर क्षेत्र निवासी युवती के साथ हुई है।


बेटे के साले का उसके घर आना-जाना रहता है। आठ अक्तूबर की दोपहर बेटे के साले ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत करने पर उसकी बहू ने भी अपने भाई का पक्ष लिया और उसने भी अभद्रता की। एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी और उसकी बहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मारपीट में पिता पुत्र पर रिपोर्ट 

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला में युवक और उसके दोस्त के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र पर केस दर्ज कराया है। मऊ निवासी राहुल ने बताया कि पांच अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे वह अपने दोस्त सुधीर के साथ हरथला में सामान लेने गया था।



आरोप लगाया कि वहां मऊ नयागांव निवासी अर्जुन और उसके पिता विनोद ने राहुल और उसके दोस्त सुधीर के साथ मारपीट की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed