फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dogs bit three children badly, people hurriedly saved their lives

Moradabad: खूंखार कुत्तों के झुंड के तीन बच्चों को बुरी तरह काटा, आनन-फानन लोगों ने बमुश्किल बचाई जान

Mon, 16 Oct 2023 10:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 10:25 AM IST
सार

तीनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। अचानक उन पर कुत्तों ने हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Moradabad: Dogs bit three children badly, people hurriedly saved their lives
कुत्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंदरकी गांव अहमद नगर जैतवाड़ा में खूंखार कुत्तों ने तीन मासूम बच्चों को काटा और बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना के समय तीनों बच्चे रिजवान(4), अली आजम(6) व अब्दुल्ला (3) अपने घरों के बाहर खेल रहे थे। कुत्तों ने दौड़कर तीनों को काटा और उनका मांस नोच लिया। आसपास के लोगों ने दौड़कर कुत्तों को भगाया।

विज्ञापन


घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हमला करने वाला एक कुत्ता पागल बताया जा रहा है। रिजवान व अब्दुल्ला के पिता जाने आलम और अली आजम के पिता नासिर ने बच्चों को बुरी तरह से जख्मी बताया है। इसके अलावा कुत्ता दो पशुओं को भी काटकर भागा है।
विज्ञापन


तीनों बच्चों को उपचार के लिए कुंदरकी सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद बच्चों को रेफर कर दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सक्सेना ने बताया कि तीनों बच्चों के सिर, कमर, कंधे पर गहरे जख्म हैं, इसलिए इन बच्चों को एंटी रैबीज सीरम लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते बच्चों को जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर किया गया है। वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इन बच्चों का कोई रिकॉर्ड नहीं है। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि ये बच्चे रविवार शाम को अस्पताल में भर्ती नहीं हुए हैं।

रोजाना 100 से ज्यादा लोगों को काट रहे कुत्ते

जिला अस्पताल के आंकड़े के मुताबिक रोजाना 100 से ज्यादा लोग एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। शहर की गलियों से लेकर गांवों की सड़कों तक कुत्तों का आतंक है। नगर निगम से लेकर ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार कुत्तों के बधियाकरण के नाम पर सिर्फ कागजों में रिकॉर्ड मेंटेन कर रहे हैं।



शहर में नगर निगम ने जिस कंपनी को कुत्तों के बधियाकरण का ठेका दिया है, उसे हर दिन 15 कुत्तों का बधियाकरण करने का लक्ष्य था। जबकि शहर में विभिन्न कॉलोनियों के लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से कोई टीम कुत्तों को पकड़ने या बधियाकरण करने नहीं पहुंचती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed