{"_id":"637646d188e7df36a904e297","slug":"moradabad-doctor-sexually-assaulted-boutique-operator-in-majhola-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: मझोला क्षेत्र में डॉक्टर ने बुटीक संचालिका से किया दुष्कर्म, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: मझोला क्षेत्र में डॉक्टर ने बुटीक संचालिका से किया दुष्कर्म, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत
Thu, 17 Nov 2022 08:06 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:06 PM IST
सार
आरोप है कि डॉक्टर ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता जब भी शादी के लिए कहती तो वह टालमटोल कर देता था। इसके बाद आरोपी शादी से साफ इनकार करने लगा। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपी जेल जाने से बचाने के लिए शादी करने को तैयार हो गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म का मामला दर्ज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली बुटीक संचालिका ने डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके चेहरे पर तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मझोला क्षेत्र में ही बुटीक चलाती है। कटघर क्षेत्र निवासी डॉक्टर का उसके बुटीक के पास ही क्लीनिक है। पीड़िता का कहना है कि इसी दौरान डॉक्टर से उसकी मुलाकात हो गई थी। कुछ ही दिन में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि डॉक्टर ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता जब भी शादी के लिए कहती तो वह टालमटोल कर देता था। इसके बाद आरोपी शादी से साफ इनकार करने लगा। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपी जेल जाने से बचाने के लिए शादी करने को तैयार हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि आरोपी 17 अक्तूबर 2022 अपने मां बाप और भाई के साथ पीड़िता के घर आ गया और उसे धमकी देने लगा कि वह शादी की जिद छोड़ दे। वरना चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा और हत्या कर दूंगा। एसएसपी हेमराज मीना ने मझोला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।