फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad division is getting ready for trains like Vande Bharat, Tejas: GM

वंदेभारत, तेजस जैसी ट्रेनों के लिए तैयार हो रहा मुरादाबाद मंडल : जीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Moradabad division is getting ready for trains like Vande Bharat, Tejas: GM
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल ने सोमवार को सहारनपुर-मुरादाबाद रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने इस रेलखंड पर पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों का जायजा लिया। जीएम ने ट्रैक सुधार के कार्यों पर विशेष जोर देते हुए जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जीएम ने कहा कि मुरादाबाद रेल मंडल तेजस और वंदेभारत जैसी ट्रेनों के संचालन के लिए तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

जीएम ने बताया कि बहुत जल्द मुरादाबाद रेल मंडल के ट्रैक पर 130 किमी प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार वाली ट्रेनें दौड़ सकेंगी। इसके लिए मंडल में विभिन्न स्थानों पर ट्रैक सुधार और दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। बता दें कि वर्तमान में मुरादाबाद मंडल के रेलवे ट्रैक की अधिकतम गति सीमा 110 किमी प्रतिघंटा है। अधिकांश स्थानों पर दोहरीकरण कार्य पूरा हो चुका है। रोजा-बरतारा में भी फरवरी तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। इसके अलावा चंदौसी-अलीगढ़ सेक्शन में इलेक्ट्रिफिकेशन का काम मार्च तक पूरा होगा। इसके बाद सीआरएस निरीक्षण करेंगे और इस रूट पर भी विद्युत संचालित ट्रेनें दौड़ सकेंगी। साथ ही ट्रैक सुधार कार्यों से ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी।
विज्ञापन

सोमवार को जीएम वार्षिक निरीक्षण के लिए मुरादाबाद आए थे। उन्होंने सहारनपुर के पास बलिया खेड़ी स्टेशन से निरीक्षण प्रारंभ किया। स्टेशन पर पुनर्निर्मित आरपीएफ भवन का उद्घाटन किया। चुड़ियाला और इकबालपुर के बीच समपार फाटक संख्या 521 और रेलवे पुल संख्या 1282 डाउन का निरीक्षण किया। इसके बाद महाप्रबंधक ने रुड़की स्टेशन, फजलपुर स्टेशन पर टीएसएस का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने नजीबाबाद में स्टेशन परिसर, वाशिंग पिट, रनिंग रूम, स्वास्थ्य केंद्र, यार्ड का भी निरीक्षण किया। नजीबाबाद स्टेशन के पास स्थित समपार फाटक संख्या 53 का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा देहरादून स्टेशन पर जीएम ने अपग्रेड किए गए प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। मुरशदपुर व बूंदकी के मध्य रेलवे पुल, नगीना पुरैनी के मध्य समपार फाटक और धामपुर में रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिंदु सिंह गेटमैन, एसएसई मोहन सिंह को पांच हजार रुपये, मेट मोहम्मद यूनुस को पच्चीस हजार रुपये, रुड़की के स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा को 50 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया। शाम तकरीबन छह बजे जीएम मुरादाबाद में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पुनर्निर्मित टीआरडी भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीआरएम अजय नंदन, सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम मोनू लूथरा, सीपीआरओ दीपक कुमार, आरपीएफ कमांडेंट मनोज कुमार, एसीएम पीएस बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed