फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad district also reached the sixth position in the state in ration distribution

राशन वितरण में भी प्रदेश में छठे पायदान पर पहुंचा मुरादाबाद जिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Moradabad district also reached the sixth position in the state in ration distribution
मुरादाबाद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रयास के बाद जिले में टीकाकरण के ग्राफ में तेजी से इजाफा हुआ है। वहीं, प्रदेश में खाद्यान्न वितरण के मामले में भी अपना जिला छठे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब 5.50 लाख राशनकार्ड धारक हैं। इनमें से 30090 कार्डधारक अंत्योदय के तथा शेष पात्र गृहस्थी के हैं। डीएम के निर्देश पर टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से राशन लेने पहुंचे कार्ड धारकों से पहले टीकाकरण की रसीद दिखाने का प्रयास रंग लाया। जिले में दूसरे चरण का खाद्यान्न वितरण 20 नवंबर से शुरू हुआ, जिसके बाद टीकाकरण कराने वालों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ने लगी। इस प्रयास के बाद टीकाकरण के मामले में मुरादाबाद बीते सात दिन में नौै पायदान ऊपर पहुंच कर अब 66वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही पूर्ति विभाग ने खाद्यान्न वितरण का ग्राफ भी मुरादाबाद में गिरने नहीं दिया। 25 नवंबर तक खाद्यान्न वितरण के मामले में 54.84 प्रतिशत उपभोक्ताओं को राशन वितरण करने के साथ मुरादाबाद प्रदेश में आठवें स्थान पर था, जो कि 27 नवंबर को दो पायदान ऊपर बढ़ कर छठे स्थान पर पहुंच गया। इसकी पुष्टि जिला पूर्ति अधिकारी अजय कुमार ने भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्यान्न वितरण: रामपुर प्रदेश में अव्वल
मुरादाबाद। खाद्यान्न वितरण के मामले में मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों में से तीन जिले टॉप टेन में जगह बनाने में सफल रहे हैं। 77.30 फीसदी उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण कर रामपुर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, 75.61 फीसदी अंक प्राप्त करने के साथ संभल चौथे स्थान पर पहुंच गया है। 67.17 फीसदी उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण करने के साथ अमरोहा 14वें तथा 61.95 फीसदी राशनकार्ड उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण कर बिजनौर 16वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed