फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Distressed employment servant committed suicide by consuming poison due to non-payment of honorarium

मुरादाबाद: मानदेय नहीं मिलने से परेशान रोजगार सेवक ने जहर खाकर जान दी

Tue, 17 May 2022 08:53 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, डिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, डिलारी (मुरादाबाद) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 17 May 2022 08:53 PM IST
सार

मृतक की पत्नी ममता ने बताया कि शैलेंद्र सिंह को बीते तीन माह से रोजगार सेवक का मानदेय नहीं मिला था, जिससे परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इसको लेकर पति काफी परेशान रहते थे। मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब शैलेंद्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

विज्ञापन
Moradabad Distressed employment servant committed suicide by consuming poison due to non-payment of honorarium
जहरीला पदार्थ(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से परेशान रोजगार सेवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


डिलारी थाना क्षेत्र के मलकपुर सैमली गांव निवासी शैलेंद्र सिंह (42) रोजगार सेवक के पद थे। पत्नी ममता ने बताया कि शैलेंद्र सिंह को बीते तीन माह से रोजगार सेवक का मानदेय नहीं मिला था। मानदेय नहीं मिलने से परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, इस बात को लेकर पति काफी परेशान रहते थे। मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब शैलेंद्र ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी ममता ने परिवार के सदस्यों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी पहुंचाया।
विज्ञापन


हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के सदस्य बेहतर उपचार दिलाने के उद्देश्य से शैलेंद्र को टीएमयू ले गए। वहां भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया गया। उपचार के दौरान शाम को शैलेंद्र सिंह की सांसें थम गईं। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शैलेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा बाप का साया

डिलारी। रोजगार सेवक शैलेंद्र की मौत से पत्नी ममता के साथ उसके पुत्र अभि, रचित व पुत्री साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी ममता ने बताया कि मानदेय के रूप में पति को प्रतिमाह 10 हजार रुपये मिलते थे, लेकिन बीते तीन माह से वह भी नहीं मिल रहा था। इससे घर का खर्च चलाने में परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed