{"_id":"657bd3fde86dc668e607c383","slug":"moradabad-dirty-act-with-a-girl-case-against-relative-police-is-searching-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, रिश्तेदार ही निकला हैवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, रिश्तेदार ही निकला हैवान
Fri, 15 Dec 2023 09:50 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 15 Dec 2023 09:50 AM IST
सार
पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी मौसा और आरोपी उसके चचेरे भाई समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती को एक रिश्तेदार ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से युवती की अश्लील वीडियो बना ली। युवती के विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी मौसा और आरोपी उसके चचेरे भाई समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पुलिस को बताया था कि जनपद अमरोहा के रेहरा थाना क्षेत्र में उनका साढू़ रहता है। 2018 में साढू उनकी बेटी को अपने साथ अपने घर ले गया था।
विज्ञापन
इसी दौरान साढू के चचेरे भाई ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम जल में फंसा लिया। आरोप है कि मौसा ने युवती से छेड़खानी की और युवक ने कुछ लोगों की मदद से उसे कोल्ड डि्रंक में नशीला पदार्थ पीला दिया। इससे युवती बेहोश हो गई।
विज्ञापन
बेहोशी का फायदा उठाकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। होश में आने पर युवती को एहसास हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। तब आरोपी ने शादी कराने की बात कहकर चुप करा दिया। इसके बाद युवती अपने घर आ गई।
10 अप्रैल को 2023 को युवक यहां उसके गांव आ गया। उसने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद युवती गुमसुम रहने लगी।मां के पूछने पर युवती ने उसको अपनी आपबीती सुनाई।युवती की मां आरोपी युवक के घर अमरोहा गई।
उसने युवक के परिजनों से शादी करने की बात रखी लेकिन उन्होंने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस मामले में आरोपी युवक, उसके मौसा समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।