फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Deputy principal engaged examination work dies, teacher says heat stroke was reason

Moradabad: परीक्षा कार्य में लगे उप प्राचार्य की मौत, शिक्षक बोले- हीट स्ट्रोक की वजह से गई जान

Sat, 15 Jun 2024 10:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 10:48 AM IST
सार

मुरादाबाद में परीक्षा कार्य में लगे शिक्षक की मौत हो गई। साथी शिक्षकों ने इसका कारण हीट स्ट्रोक बताया है। उधर जिले में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Deputy principal engaged examination work dies, teacher says heat stroke was reason
मुरादाबाद में जान गंवाने वाले शिक्षक मनोज कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

परीक्षा कार्य में लगे महाविद्यालय के एक शिक्षक की मौत हो गई है। शिक्षकों का कहना है कि कर्मचारी की मौत हीट स्ट्रोक की वजह से हुई है। उन्होंने विश्वविद्यालय से प्रश्नपत्र वितरण का समय बढ़ाने की मांग की है। कॉलेजों में सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही हैं।

विज्ञापन


एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने हिंदू कॉलेज को करीब 14 स्ववित्तपोषित कॉलेजों के प्रश्नपत्रों के वितरण के लिए नोडल केंद्र और उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए करीब 28 कॉलेजों का संकलन केंद्र बनाया है।
विज्ञापन


संभल के दो कॉलेजों के अलावा सैफनी जिला रामपुर के इंटीग्रल डिग्री कॉलेज के लिए भी यहीं से प्रश्नपत्र भेजे जाते हैं। वहीं संभल के तीन और रामपुर के एक कॉलेज की उत्तर पुस्तिकाएं जमा होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि इंटीग्रल कॉलेज के उप प्राचार्य और आकाशदीप अपार्टमेंट रामगंगा विहार मुरादाबाद निवासी मनोज कुमार अग्रवाल की 29 मई को हिंदू कॉलेज में शाम की पाली की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के बाद अत्यधिक गर्मी की वजह से तबियत खराब हो गई थी।

उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। तबियत में सुधार नहीं होने की वजह से 13 जून को उनका निधन हो गया। इस घटना के बाद शिक्षकों में रोष है।  

30 मिनट पहले ही मिलते हैं प्रश्नपत्र

अक्तूबर 2023 होने वाली परीक्षाओं में नोडल केंद्र से स्ववित्तपोषित कॉलेजों को एक घंटा पहले प्रश्नपत्र दिया जाता था। लेकिन अब विश्वविद्यालय ने नियम बदल दिया है। नोडल केंद्र से प्रश्नपत्र देने का समय अब परीक्षा शुरु होने से 30 मिनट पहले कर दिया गया है।

इतने कम समय में परीक्षा केंद्र पर पेपर पहुंचाने के लिए कर्मचारी और शिक्षक तो जद्दोजहद करते ही हैं, साथ ही कई बार विद्यार्थियों को भी समय से पेपर नहीं मिल पाता है। 

19 मार्च से चल रही हैं परीक्षा

कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाएं 19 मार्च से आयोजित की जा रही थीं। मई माह के अंतिम सप्ताह में सेमेस्टर परीक्षाएं भी शुरु हो गई हैं। यह परीक्षाएं 27 या 28 जून तक चलनी हैं। 19 जून से परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरु हो जाएंगी।

शिक्षकों के अनुसार लगातार तीन महीने से और अब इस भीषण गर्मी में तीन-तीन शिफ्ट में प्रश्नपत्र पहुंचाना और उत्तर पुस्तिकाएं लाना बहुत थकान देने वाला है। 

मनोज कुमार अग्रवाल प्रतिदिन तीनों शिफ्ट में या फिर कभी दो शिफ्ट में प्रश्नपत्र लेने आते थे। कई बार उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने भी वह आते थे। 35 किलोमीटर दूर कॉलेज में प्रश्नपत्र पहुंचाना अपने आप में चुनौती है। भीषण गर्मी में कई शिक्षक भी बीमार हुए हैं। विश्वविद्यालय को परीक्षाओं के समय में या फिर प्रश्नपत्र वितरित करने के समय में बदलाव करना चाहिए।  - डॉ. जेके पाठक, परीक्षा प्रभारी, हिंदू कॉलेज

दिन-रात चल रही गर्म हवाओं ने छीना सुख-चैन
मुरादाबाद में दिन प्रतिदिन गर्मी में बढ़ोतरी हो रही है। दिन के साथ रात में भी गर्मी सता रही है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गर्मी बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया।

पिछले 20 दिन से आसमान से बरसती आग से जीना दूभर हो गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम हो रहा है। स्थिति यह है कि रात 11 बजे भी गर्म हवाएं झुलसाती हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है।

न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह  17 जून तक वातावरण एकदम सूखा है।

इसके बाद पहाड़ों से नमी आएगी तो 18 जून को मुरादाबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल आ सकते हैं। मानसून एक सप्ताह देरी से आ रहा है। इसलिए 22 या 23 जून के आसपास प्री मानसून की बौछार आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed