{"_id":"65c9a6d08cdc12d6a80e6dbb","slug":"moradabad-demanded-twenty-lakh-rupees-in-dowry-threatened-to-break-the-relationship-if-she-protested-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: दहेज में मांग लिए बीस लाख रुपये, विरोध करने पर रिश्ता तोड़ दे डाली धमकी.. पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: दहेज में मांग लिए बीस लाख रुपये, विरोध करने पर रिश्ता तोड़ दे डाली धमकी.. पुलिस ने दर्ज किया केस
Mon, 12 Feb 2024 10:34 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 12 Feb 2024 10:34 AM IST
सार
अमरोहा निवासी युवक ने दहेज नहीं मिलने पर रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। बताया कि मुरादाबाद की युवती का अमरोहा के युवक से शादी तय हुई थी। युवक ने जब बीस लाख मांगे तो परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
मुरादाबाद की युवती के साथ धोखा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दहेज के तौर पर 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मंगेतर और उसके परिवार वालों ने निकाह करने से इनकार कर दिया। पाकबड़ा थाने की पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर मंगेतर और उसके परिवार सात सदस्यों के खिलाफ अमानत में खमानत और धमकी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव युसुफपुर नगलिया निवासी युवती का रिश्ता अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के तुर्क कालोनी निवासी कसीबुर्रहमान के साथ तय हुआ था। कसीबुर्रहमान का मेडिकल स्टोर में जॉब करता है। फरवरी 2023 में युवक के परिवार की तरफ से 42 लोग आकर मंगनी करके गए।
विज्ञापन
इस समारोह में लाखों रुपये खर्च हुए। युवती के भाई के अनुसार अभी तक वह इस रिश्ते पर करीब 17 लाख 50 हजार रुपये खर्च कर चुका है। अब युवती का मंगेतर कसीबुर्रहमान, उसकी बहन आदि ने 20 लाख रुपये की डिमांड शुरू कर दी। युवती के भाई ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन
युवती के भाई ने जब खर्च किए गए पैसे वापस मांगे तो वह भी देने से इनकार कर दिया। साथ ही तरह तरह की धमकी देने लगा। इस मामले में थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मंगेतर कसीबुर्रहमान, उसके पिता सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस की विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।