{"_id":"64e0fde2e08285afd40b4d1d","slug":"moradabad-delhi-highway-will-remain-closed-for-24-hours-administration-changed-route-view-kanwariyas-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Moradabad : आज सवेरे 8 बजे से दिल्ली हाईवे 24 घंटे के लिए बंद, कांवड़ियों की सुविधा के लिए शासन ने बदला रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad : आज सवेरे 8 बजे से दिल्ली हाईवे 24 घंटे के लिए बंद, कांवड़ियों की सुविधा के लिए शासन ने बदला रूट
Sun, 20 Aug 2023 12:19 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:19 AM IST
सार
प्रशासन ने कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए रूट प्लान में परिवर्तन कर दिया गया है। अब रविवार सुबह 8 बजे से लेकर अगले दिन सोमवार सुबह 8 बजे तक हाईवे पर दुपहिया वाहन और कारों का संचालन भी दोनों साइडों से प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में दिल्ली हाईवे से गुजरते कांवडिये
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांवड़ियों और उनके जत्थों को देखते हुए रूट प्लान में परिवर्तन कर दिया गया है। दिल्ली हाईवे पर 24 घंटे के लिए नो ट्रैफिक कर दिया गया है। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए कांवड़ पथ पर जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। रविवार सुबह 8 बजे से लेकर अगले दिन सोमवार सुबह 8 बजे तक हाईवे पर (दुपहिया वाहन और कारों का संचालन भी दोनों साइडों में बंद) वाहन संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन
सावन के सातवें सोमवार से दो दिन पहले शनिवार को कांवड़ियों के जत्थे मुरादाबाद, रामपुर, बरेली समेत अन्य जनपदों से ब्रजघाट पहुंचे हैं। रविवार सुबह से ही कांवड़ियों के जत्थे ब्रजघाट से अलग अलग जनपदों के लिए होंगे। जिससे गजरौला, पाकबड़ा, मूंढपांडे, रामपुर में जगह जगह जाम लगने की संभावनाएं है।
विज्ञापन
कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो। इस लिए यातायात पुलिस ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करने के बाद निर्णय लिया है कि रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार आठ बजे तक दिल्ली हाईवे पर नो ट्रैफिक किया जाए।
विज्ञापन
एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रविवार दिल्ली हाईवे चौबीस घंटे नो ट्रैफिक रहेगा। इस दौरान एंबुलेंस, फायर, पुलिस समेत अन्य आपात सेवा वाले वाहन ही जा सकेंगे।
जरूरी नहीं हो तो 24 घंटे ड्राइविंग करने से बचें
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हाईवे पर 24 घंटे नो ट्रैफिक रहेगा। यदि जरूरी नहीं हो तो रविवार सुबह आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक दिल्ली हाईवे पर ड्राइविंग करने से बचें अच्छा रहेगा घर से ही सोमवार सुबह आठ बजे के बाद निकलें।