{"_id":"61e1343fd9ff185543681620","slug":"moradabad-death-of-young-man-and-woman-in-bhojpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: भोजपुर में युवक और महिला की मौत, दोनों के बीच से प्रेम संबंध की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: भोजपुर में युवक और महिला की मौत, दोनों के बीच से प्रेम संबंध की चर्चा
Fri, 14 Jan 2022 01:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:58 PM IST
सार
परिजनों का कहना है कि वो किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं, हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक और महिला की जहर का सेवन करने से हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले 22 वर्षीय युवक के प्रेम संबंध 32 वर्षीय महिला के साथ थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस बात की भनक दोनों के परिवारों को लग गई थी। जिस पर परिवार के लोगों ने दोनों के मिलने जुलने पर पाबंदियां लगाने का प्रयास किया। बावजूद इसके युवक और महिला ने मिलना जुलना बंद नहीं किया। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात भी युवक महिला से मिलने उसके घर गया था। उस वक्त महिला का पति घर में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
कुछ देर के बाद युवक के परिजन उसकी तलाश करते हुए महिला के घर पुहंच गए। उन्होंने घर की तलाशी तो कमरे में महिला और युवक उल्टियां करते हुए मिले। इस घटना से दोनों के परिवारों में हड़कंप मच गया। दोनों को गंभीर हालत में कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। इसके बाद परिजन दोनों के शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
महिला और युवक की मौत की खबर मिलने पर भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन दोनों ही परिवारों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने महिला और युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। भोजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।