फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dead body youth who had gone collect fodder was found hanging from tree, bike was found lying field

Moradabad: चारा लेने गए युवक का शव पेड़ से लटका मिला, बाइक खेत पर पड़ी मिली, पुलिस कर रही अब यह काम

Sat, 02 Dec 2023 04:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Dec 2023 04:24 PM IST
सार

अगवानपुर निवासी युवक पशुओं का चारा लेने की बात कहते हुए घर से निकला। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश कई जगहों पर की लेकिन पता नहीं चल सका। देर रात गांव के लोग जब जंगल की तरफ गए तो वहां उसका शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
Moradabad: Dead body youth who had gone collect fodder was found hanging from tree, bike was found lying field
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अगवानपुर में पशुओं का चारा लेने के लिए निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला। उसकी बाइक खेत में पड़ी थी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। नगर के मोहल्ला ततारपुर निवासी युवक आजम पुत्र हाजी शराफत किसान हैं। वह जुमे की नमाज के बाद दोपहर तीन बजे बाइक से जंगल से पशुओं का चारा लेने गया था।

विज्ञापन


शाम छह बजे तक जंगल से घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। परिवार के लोगों ने फोन पर कॉल किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। परिवार के लोगों ने युवक की तलाश शुरू कर दी। दो वर्ष पहले युवक की शादी नगर के मोहल्ला जामा मस्जिद क्षेत्र में हुई थी। युवक का एक वर्ष का बेटा है।
विज्ञापन


पहले तो युवक के परिवार ने उसकी ससुराल जाकर पूछताछ की। पता नहीं चलने पर लोग जंगल की तरफ निकल पड़े। रात होने के बावजूद नगर के सैकड़ों लोग जंगल पहुंच गए। काफी दूर जाकर देखा तो एक खेत में युवक की बाइक पड़ी थी लेकिन युवक नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टार्च की रोशनी में लोगों ने खोजना शुरू किया तो युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। लोगों ने शव को नीचे उतारा और उसे घर लेकर आए। इस बारे में चौकी प्रभारी मेघराज सिंह ने बताया पीड़ित परिवार की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई है। पीड़ित की तरफ से प्रार्थनापत्र मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed