फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dead body was thrown in Ramganga after killing a girl, PS is written on right wrist

Moradabad: युवती की हत्या कर शव रामगंगा में फेंका, शरीर पर चोट के निशान, दाहिने हाथ की कलाई पर लिखा है पीएस

Thu, 07 Sep 2023 11:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 11:35 AM IST
सार

युवती की हत्या कर शव रामंगगा नदी में फेंकने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती के शरीर पर कई गंभीर चोटें लगी हुई हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Dead body was thrown in Ramganga after killing a girl, PS is written on right wrist
मुरादाबाद में युवती की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

कुंदरकी थाना क्षेत्र के बाकीपुर के पास रामगंगा नदी में एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती के गले पर चोटों के निशान हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


बाकीपुर के ग्रामीण बुधवार शाम करीब चार बजे अपने खेतों पर मौजूद थे। इसी दौरान एक ग्रामीण अपने पशु का पानी पिलाने के लिए उसे रामगंगा नदी में ले गया। तब उसने देखा कि नदी में एक युवती का शव पड़ा है। उसने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन


तब मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव नदी से बाहर निकलवाया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। जांच पड़ताल से पता चला कि शव तीन दिन से पुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की उम्र 23 से 25 वर्ष के बीच रही होगी। जिसने सफेद रंग की प्रिंटेड टी शर्ट, सफेद रंग की पेंट, सफेद रंग के जूते पहन रखे हैं। उसके दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में पीएस लिखा है।

पुलिस ने मृतका की पहचान कराने के उद्देश्य से बाकीपुर, लालढाय, बाछल भूड़ समेत कई गांवों के ग्रामीण मौक पर बुलाए लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो पाई। उसके गले पर चोटों के निशान हैं। जिससे माना जा रहा है कि युवती की हत्या करने के बाद उसकी लाश फेंकी गई है।

नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण माना जा रहा है कि लाश दूसरी जगह से भी बहकर आ सकती है। युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। सूचना पर एसपी देहात संदीप कुमार मीना और सीओ बिलारी डॉ. अनूप सिंह कुंदरकी पहुंच गए।


इसके बाद वह बाकीपुर के लिए रवाना हुए तो घटनास्थल से दो किलोमीटर पहले ही गाड़ी रोक दी। रास्ते खराब और जंगल होने के कारण वहां से पैदल ही मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed