फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dead body of B.Sc student found in sugarcane field, intoxicants found nearby

Moradabad: बीएससी छात्र का शव गन्ने के खेत में मिला, आसपास मिली नशीली चीजें...पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी

Fri, 16 Feb 2024 09:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 09:24 AM IST
सार

दो दिन से लापता बीएससी छात्र का शव कांठ में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। पुलिस ने बताया कि युवक के शव के पास नशीली चीजें पड़ी थी। इसकी जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना मिलने पर उनमें कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Moradabad: Dead body of B.Sc student found in sugarcane field, intoxicants found nearby
कांठ में शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

लापता बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र दीपांशु धनगर (23) निवासी मौहड़ी हजरतपुर का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। छात्र बुधवार सुबह 10 बजे घर से बाइक लेकर निकला था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने छात्र की गुमशुदगी दर्ज की थी। दीपांशु की बाइक मुख्त्यारपुर नवादा मार्ग स्थित एक जिम सेंटर के पास खड़ी मिली।

विज्ञापन


कांठ क्षेत्र के मौहड़ी हजरतपुर निवासी सेवानिवृत्त कांस्टेबल कृपाल सिंह धनगर का छोटा बेटा दीपांशु धनगर बिजनौर जिले के स्योहारा क्षेत्र स्थित लक्ष्य कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे दीपांशु घर से बाइक लेकर गया था।
विज्ञापन


शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों ने दीपांशु को फोन किया, लेकिन उससे बात नहीं हो पाई। इसके बाद आसपास तलाश की, लेकिन नहीं मिल पाने पर कृपाल सिंह ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। बृहस्पतिवार सुबह गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव मुख्त्यारपुर नवादा मार्ग स्थित सिंचाई विभाग के जिलेदार कार्यालय के पास गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा है। मृतक की पहचान दीपांशु धनगर निवासी मौहड़ी हजरतपुर के रूप में हुई।

सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। सीओ अंकित तिवारी ने भी मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि दीपांशु की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था छात्र

दीपांशु यूपी पुलिस की तैयारी कर रहा था। उसकी 18 फरवरी को पुलिस की परीक्षा भी थी। दीपांशु दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से पिता कृपाल सिंह धनगर, बड़े भाई हिमांशु, चाचा करन सिंह धनगर सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

दीपांशु की मां इंद्रेश धनगर 2010 से 2015 तक मौहड़ी हजरतपुर की ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। डेंगू बुखार के कारण अक्तूबर- 2023 में इंद्रेश धनगर की भी मौत हो गई थी।

शव के पास से पुलिस को मिली नशीली वस्तुएं

गन्ने के जिस खेत में बृहस्पतिवार को दीपांशु धनगर का शव मिला है। उसके पास पास से कुछ नशीली वस्तुएं भी पुलिस को मिली हैं। मृतक के मुंह से झाग आ रहे थे। पुलिस ने मौके से मिली नशीली वस्तुओं को कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक की बाइक मुख्त्यारपुर नवादा मार्ग स्थित एक जिम सेंटर के पास खड़ी मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed