फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dead body child found sugarcane field in Bhojpur, suspicion attempt cut it into pieces

मुरादाबाद में हैवानियत: भोजपुर में बच्चे का शव गन्ने के खेत में मिला, टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश की आशंका

Tue, 03 Oct 2023 12:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 03 Oct 2023 12:45 PM IST
सार

भोजपुर थाने के सिडलऊ नजरपुर मिलक गांव से आठ वर्षीय बच्चा तीन दिन पहले लापता हा गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। गांव वालों का उसका शव खेत से मिला। पुलिस ने बताया कि एक महिला समेत अन्य से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
Moradabad: Dead body child found sugarcane field in Bhojpur, suspicion attempt cut it into pieces
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर थाना क्षेत्र में सिडलऊ नजरपुर मिलक गांव से तीन दिन से लापता 8 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई। सोमवार शाम उसका शव गांव के पास ही गन्ने के खेत में पड़ा मिला है। बच्चे के शरीर पर कई जगहों पर कटने के निशान बने हैं। गले पर जख्म से माना जा रहा है कि गला घोंटकर बच्चे को मौत के घाट उतार गया है।

विज्ञापन


पुलिस एक महिला समेत कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।  भोजपुर के सिडलऊ नजरपुर मिलक निवासी मोहम्मद यूसुफ मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी कौशर जहां, तीन बेटे सईदुल हसन, सुबहान और रजा है। मोहम्मद यूसुफ का सबसे छोटा बेटा मोहम्मद रजा पहली कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद गांव में ही कबड्डी का खेल देखने गया था। एक खिलाड़ी अमानत को चोट लगने का कारण मैच बंद हो गया था। इसके बाद सभी अपने-अपने घर लौट आए थे, लेकिन मोहम्मद रजा घर नहीं आया था। तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। सोमवार देर शाम गांव की पश्चिम दिशा में स्थित नूर हसन के गन्ने के खेत में बालक का शव मिला। शव मिलने की सूचना परिजन मौके पर पहुंचे। भोजपुर थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।


एसपी देहात संदीप कुमार मीना फोरेंसिक टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद साक्ष्य संकलन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया कि बच्चे के गले पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed