फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Crime Womans relatives thrashed boyfriend after taking him hostage

रंगरलियां मनाते पकड़ा: पति गया था विदेश, पत्नी ने बुला लिया प्रेमी; परिजनों ने युवक को बंधक बना जमकर पीटा

Sun, 05 Feb 2023 08:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Feb 2023 08:18 PM IST
सार

रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे मोहल्ले में रहने वाला युवक दीवार फांदकर महिला के घर में पहुंचा। महिला के पड़ोसी ने युवक को देख लिया। उसने महिला के भतीजे को फोन करके इसकी जानकारी दे दी। उन्होंने प्रेमी संग रंगरलियां मना रही महिला और उसके प्रेमी को रंगे हाथों पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Moradabad Crime Womans relatives thrashed boyfriend after taking him hostage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला(फाइल फोटो)

विस्तार

मुरादाबाद के अगवानपुर में रविवार सुबह चोरी छिपे महिला से मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने दबोच लिया। गुसाएं परिजनों ने युवक को कमरे में बंद कर लिया और उसकी पिटाई की। लोगों ने परिजनों को समझाया तो मामला शांत हो पाया। युवक ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही छोड़ दिया।

विज्ञापन


अगवानपुर निवासी युवक छह माह पहले सऊदी अरब में नौकरी करने गया था। उसकी पत्नी और चार बच्चे यहां मकान में रहते हैं जबकि बराबर में उसके बड़े भाई का परिवार रहता है। शनिवार की रात महिला अपने बच्चों के साथ घर में सोई थी।

विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे मोहल्ले में रहने वाला युवक दीवार फांदकर महिला के घर में घुस आया। महिला के पड़ोसी ने युवक को देख लिया। उसने महिला के भतीजे को फोन करके इसकी जानकारी दे दी। इससे परिजन सक्रिय हो गए। कुछ देर बाद सभी लोग महिला के घर में घुस आए।उन्होंने प्रेमी संग रंगरलियां मना रही महिला और उसके प्रेमी को रंगे हाथों पकड़ लिया। 

उन्होंने युवक को कमरे में बंधक बना लिया। परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की। चीख पुकार से आसपास के लोग एकत्र हो गए। इससे मोहल्ले में हंगामा हो गया। युवक को करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाया। मामला अलग-अलग बिरादरी का था। इसके बाद युवक के परिजन व मोहल्ले के जिम्मेदार लोग भी मौके पर आ गए। उन्होंने महिला और युवक से मामले की तहकीकात समझने का प्रयास किया। दोनों लोग बहाने बाजी कर उनका ध्यान भटकाने लगे। काफी देर तक दोनों को समझाया गया। इस गलती को फिर से नहीं करने की नसीहत दी। 

विज्ञापन

इसके बाद माफी मांगने पर युवक को छोड़ दिया। वहीं महिला के माता पिता को मामले की जानकारी देकर बुला गया। परिजनों ने महिला की घिनौनी हरकत के लिए उसको जमकर फटकार लगाई। नगर में महिला और प्रेमी के पकड़े जाने का मामला देर शाम तक चर्चा का विषय बना रहा। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे किसी मामले की जानकारी थाने में नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed