फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Crime News Arrested for breaking the glasses of vehicles

Moradabad: वाहनों के शीशे तोड़ने वाला गिरफ्तार, आरोपी बोला- गाडियों को देख मानसिक संतुलन खो बैठा

Mon, 06 Feb 2023 07:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 06 Feb 2023 07:50 PM IST
सार

आरोपी ने बताया कि वह टैक्सी चलाता था। चार साल पहले वह वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। जिसमें रॉड पड़ी थी। इसके अलावा उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया था। इसके बाद से वह वाहनों से डरने लगा था।

विज्ञापन
Moradabad Crime News Arrested for breaking the glasses of vehicles
आरोपी शंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के लोकोशेड पुल के पास शनिवार सुबह सात गाड़ियों के शीशे तोड़ने के आरोपी शंकर (55) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गाड़ियां देखकर वह मानसिक संतुलन खो गया था। उसे ऐसा लग रहा था कि गाड़ियां उसे कुचल देंगी। इसलिए उसने गाड़ियों के शीशे तोड़े थे। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सिविल लाइंस में लोकोशेड पुल के पास चंद्र नगर में शनिवार सुबह घरों के बाहर खड़े वाहनों के शीशे टूटे मिले थे।

विज्ञापन


अजय शुक्ला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी एक कार और दो टैंपो, पड़ोसी दीपू खरबंदा की दो कारें, राजू मेहता की एक कार और एक अन्य व्यक्ति के टैंपो के शीशे टूट दिए हैं। इस घटना से गुस्साए लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी। जिससे पता चला था कि शनिवार सुबह 3:51 बजे एक व्यक्ति गाड़ियों के शीशे पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया है। फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान सिविल लाइंस के आदर्श कॉलोनी निवासी आरोपी शंकर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद उससे पूछताछ की गई। तब उसने बताया कि वह टैक्सी चलाता था। चार साल पहले वह वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। जिसमें रॉड पड़ी थी। इसके अलावा उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया था। इसके बाद से वह वाहनों से डरने लगा था। शनिवार सुबह करीब पौने चार बजे वह फव्वारा चौक से अपने घर आदर्श कॉलोनी जा रहा था। वह शराब के नशे में धुत था। लोकोशेड पुल के नीचे घरों के बाहर तमाम गाड़ियां थी। उसे ऐसा लग रहा था कि वे गाड़ियां उसे कुचल देंगी। इसके बाद उसने वहां से ईंट पत्थर उठा लिए और वाहनों के शीशे तोड़कर चला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने मंदिर में पत्थर फेंकने की बात से इनकार किया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने कहा कि मंदिर के अंदर फेंकी गईं ईंटों के बारे में आरोपी ने इनकार किया है। अब इस मामले की जांच की की जा रही है कि कहीं किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश तो नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed