{"_id":"663dd293443b8f3332050a5b","slug":"moradabad-court-report-sought-from-police-station-in-dancer-sapna-chaudhary-case-hearing-on-may-20-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद कोर्ट: डांसर सपना चौधरी केस में थाने से मांगी रिपोर्ट, 20 मई को मामले की अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद कोर्ट: डांसर सपना चौधरी केस में थाने से मांगी रिपोर्ट, 20 मई को मामले की अगली सुनवाई
Fri, 10 May 2024 01:24 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 01:24 PM IST
सार
मुरादाबाद में डांसर सपना चौधरी केस की सुनवाई हुई। इसमें कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। जून 2019 को सपना चौधरी मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में आई थी। उस दौरान हंगामे के बाद लाठीचार्ज हुआ था।
विज्ञापन
सपना चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के खिलाफ चल रहे परिवाद में अदालत ने थाने से रिपोर्ट तलब की है। अब इस मामले की 20 मई को सुनवाई होगी। रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कोर्ट में डांसर सपना चौधरी के खिलाफ परिवाद दायर कराया था।
विज्ञापन
जिसमें उन्होंने बताया था कि मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में 11 जून 2019 को हरियाणा की डांसर सपना चौधरी एक कार्यक्रम में आई थीं। कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी। जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज की थी।
विज्ञापन
जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। मामला एसीजेएम द्वितीय की अदालत में विचाराधीन है। परिवादी के वकील वैभव अग्रवाल ने बताया कि पत्रावली न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश की गई। अदालत ने पुलिस थाने से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन