फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Corporation team arrived to remove encroachment, businessman threatened... poured petrol on himself

Moradabad: अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम, कारोबारी ने दे डाली धमकी... अपने ऊपर छिड़क लिया पेट्रोल

Thu, 04 Jul 2024 07:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 07:37 PM IST
सार

मुरादाबाद में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का कारोबारी और उनके परिवार ने जमकर विरोध किया। टीम के नहीं मानने पर कारोबारी ने खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। निगम की टीम के अफसर ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। 

विज्ञापन
Moradabad: Corporation team arrived to remove encroachment, businessman threatened... poured petrol on himself
मुरादाबाद नगर निगम की टीम की कार्रवाई के दौरान कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद की चंद्रनगर कॉलोनी निवासी अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का राकेश आहूजा के परिवार वालों से विवाद हो गया। टीम नहीं मानी तो दुकान से घर पहुंचे राकेश आहूजा ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्मदाह की धमकी दी।

विज्ञापन


आसपास के लोगों व मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उनके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनी। इसके बाद नगर निगम की टीम वहां से वापस आ गई। बाद में अवर अभियंता (जेई) किशनलाल की ओर से थाना सिविल लाइन में राकेश आहूजा पर आत्मदाह की धमकी देने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम संयुक्त नगर आयुक्त निशा मिश्रा प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एसके शाही की अगुवाई में दोपहर करीब एक बजे चंद्रनगर कॉलोनी निवासी राकेश आहूजा के घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के साथ मौजूद नगर निगम के श्रमिकों आहूजा के घर में तोड़फोड़ शुरू की वैसे ही उनकी पत्नी रीता आहूजा व अन्य परिजन घर से बाहर निकल आए। तोड़फोड़ का विरोध करना शुरू कर दिया। सूचना पर बुधबाजार स्थित अपनी दुकान से राकेश आहूजा भी अपनी स्कूटी से घर पहुंच गए।

उन्होंने नगर निगम टीम पर ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए शोर शराबा शुरू कर दिया। टीम नहीं मानी तो आहूजा ने स्कूटी की टंकी से पाइप की सहायता से पेट्रोल बोतल में निकाल लिया और तोड़फोड़ शुरू करने पर आत्मदाह की धमकी देने लगे।


इस पर कॉलोनी के ही कुछ लोगों व मौके पर खड़ी पुलिस ने उनके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनी और उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके बाद राकेश आहूजा अपने घर के चबूतरे पर जाकर बैठ गए और निगम द्वारा तोड़फोड़ करने पर परिवार समेत आत्मदाह की धमकी देने लगे।

करीब एक घंटे तक चली इस नोकझोंक के बाद नगर निगम की टीम वापस चली गई। नगर निगम के अवर अभियंता (जेई) की ओर से सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed