{"_id":"61a7f0be96ccc73bed08c402","slug":"moradabad-congress-pledge-rally-today-priyanka-gandhi-will-address","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली आज, प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली आज, प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोश
Thu, 02 Dec 2021 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Dec 2021 03:31 AM IST
सार
रैली में पहुंचेंगे छत्तीसगढ़ के सीएम, प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता मुरादाबाद पहुंचे।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली की तैयारी बुधवार को पूरी कर ली गई। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार में प्रतिज्ञा रैली को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के आगमन का मुख्य मकसद मुरादाबाद से वेस्ट यूपी के पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना है। उनके साथ मंच पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य नेता मुरादाबाद पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव यूपी में वाराणसी, गोरखपुर और महोबा में रैली कर चुकी हैं। अभी तक पश्चिमी यूपी में उनकी कोई रैली नहीं हुई है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के गढ़ में रैली करने के बाद गुरुवार को प्रियंका गांधी मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली करेंगी। ये रैली बुद्धि विहार फेज टू में होगी। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने बताया कि रैली की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह 11 बजे प्रियंका गांधी हेलीकाप्टर से सर्किट हाउस में उतरेंगी। सर्किट हाउस से कार से वह रैली स्थल पर पहुंचेंगी। रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानमंडल की नेता आराधना मिश्रा, संजय कपूर, बेगम नूर बानो, सतीश शर्मा, इमरान मसूद, नरेश सैनी, मसूद अख्तर भी आएंगे। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य नेता मुरादाबाद पहुंच गए।
विज्ञापन