{"_id":"6ac0aa8b64c4df4a53071b59","slug":"moradabad-congress-councilor-hangs-himself-home-took-the-step-following-family-dispute-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: कांग्रेस पार्षद ने घर में फंदे से लटककर दी जान, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: कांग्रेस पार्षद ने घर में फंदे से लटककर दी जान, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम
Sat, 03 Oct 2026 12:47 PM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:47 PM IST
सार
मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में वार्ड 69 के कांग्रेस पार्षद सद्दाम ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। इसका कारण परिवार में विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षद सद्दाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में जयंतीपुर मियां कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात वार्ड 69 से कांग्रेस के पार्षद सद्दाम (35) ने अपने ही घर में फंदे पर लटक कर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पार्षद की मौत की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता हाजी इकराम कुरैशी समेत अन्य भी उनके घर पहुंच गए।
विज्ञापन
देर रात तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। बताया जा रहा है कि सद्दाम हुसैन पहले भी पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने दो शादियां की थीं। एक बार उनकी पत्नी भी इस वार्ड से पार्षद रह चुकी हैं। आस पड़ोस में ही दो मकान हैं। दोनों पत्नियां अलग अलग रहती हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए और उन्होंने कमरे में जाकर फंदे से लटक कर जान दे दी। परिवार के लोगों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। इसके बाद परिजन उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उनके पिता और भाई समेत अन्य लोग उन्हें घर ले आए। इसके बाद उनके घर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा का कहना है कि परिवार की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। कुछ लोगों के कॉल आएं हैं। पुलिस टीम भेज कर जांच कराई जा रही है कि क्या मामला है।