{"_id":"65c23af33b3bc8573e0dba65","slug":"moradabad-condition-of-elderly-sambhal-mp-dr-burke-improves-amroha-mp-danil-ali-reaches-hospital-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: बुजुर्ग संभल सांसद डॉ. बर्क की हालत में सुधार, अमरोहा एमपी दानिश अली हाल जानने पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: बुजुर्ग संभल सांसद डॉ. बर्क की हालत में सुधार, अमरोहा एमपी दानिश अली हाल जानने पहुंचे अस्पताल
Tue, 06 Feb 2024 07:29 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:29 PM IST
सार
सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका हालचाल लेने के लिए लगातार जनप्रतिनिधि पहुंच रहे हैं। मंगलवार को अमरोहा सांसद कुंवर दानिश अली ने उसने मुलाकात की।
विज्ञापन
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की हालत में सुधार हो रहा है। सांसद का हाल जानने के लिए अस्पताल पर जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है।
विज्ञापन
संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के पौत्र कुंदरकी के सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने बताया कि दादा की हालत में पहले से काफी सुधार हुआ है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विधायक ने अपने दादा सांसद डॉ. बर्क के स्वास्थ्य का हाल जानने अस्पताल आए सभी सम्मानित नेताओं, विधायकों, क्षेत्र के सभी लोगो की हमदर्दी के प्रति आभार जताया है। मुलाकात करने वालों में अमरोहा सांसद कुंवर दानिश अली, कांठ विधायक कमाल अख्तर, किठोर विधायक शाहिद मंजूर, असमोली विधायक पिंकी यादव पहुंचे।
विज्ञापन
इसके अलावा बिलारी विधायक फहीम इरफान, पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी, पूर्व विधायक अकीलुर्रहमान, पूर्व मंत्री हाजी अकबर हुसैन, तरन्नुम अकील, विमलेश कुमारी, कांग्रेस नेता रिजवान कुरैशी, मुशीर चौधरी, मुरादाबाद सपा जिला अध्यक्ष डीपी यादव, पूर्व मंत्री जुगल किशोर, पूर्व मंत्री जयवीर यादव, लखन सिंह सैनी ने भी डॉ बर्क का हालचाल जाना।