फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Company manufacturing fake Ayurvedic medicines busted, two arrested

Moradabad: नकली आयुर्वेदिक दवाएं बनाने वाली कंपनी का पर्दाफाश, बना रहे थे नकली शक्तिवर्धक कैप्सूल..दो गिरफ्तार

Thu, 04 Jul 2024 05:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 05:03 PM IST
सार

मुरादाबाद के नामी कंपनी की नकली दवा बनाने के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कई चीजों बरामद की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Company manufacturing fake Ayurvedic medicines busted, two arrested
आयुर्वेद की नकली दवा बनाने वाले आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद की नामी आयुर्वेदिक दवा कंपनी के नाम पर नकली शक्तिवर्धक दवाइयां बनाने वाली कंपनी का पुलिस और आयुष विभाग की टीम ने खुलासा किया है। सेक्टर-10 में चल रही कंपनी में छापा मारकर पुलिस ने दो भाइयों अनीस अहमद और मोहम्मद शमी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


कंपनी से बड़ी तादाद में नकली दवाइयां और अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस और आयुष विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। दोनों भाई भोजपुर के बहेड़ी ब्रह्मनान निवासी हैं। मुरादाबाद जनपद कटघर के एकता कॉलोनी निवासी अजीजुल हसन आयुर्वेदिक दवा कंपनी नमन इंडिया चलाते हैं।
विज्ञापन


कंपनी टाइगर किंग नाम से उत्पाद बनाती है। अजीजुल का आरोप है कि कर्मचारी अनीस अहमद कंपनी छोड़कर चला गया। आरोप है कि अनीस टाइगर किंग समेत अन्य उत्पादों से मिलती-जुलती आयुर्वेदिक दवाइयां बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीजुल की शिकायत पर कोतवाली फेज वन पुलिस ने ड्रग निरीक्षक गौतमबुद्धनगर को साथ लेकर सेक्टर-10 स्थित फैक्टरी  पर छापा मारा। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में टाइगर किंग कंपनी के प्रोडक्ट से मिलते जुलते    रैपर, होलोग्राम और बड़ी संख्या में दवाइयां और अन्य सामान  बरामद हुआ।

टाइगर किंग क्रीम, नाइट गोल्ड क्रीम, मैनपॉवर क्रीम, यूनिट टाइम एंड ऑयल, कंप्रेसर मशीन, इलेक्ट्रिक पैकेजिंग मशीन, सीलिंग मशीन भी भारी मात्रा में यहां से मिली। पुलिस ने इसके बाद आरोपी अनीस अहमद और उसके भाई मोहम्मद शमी को गिरफ्तार  कर लिया।

आरोपियों ने टाइगर किंग प्रोडक्ट से मिलते-जुलते उत्पाद बनाकर बेचने की बात कबूल ली। छानबीन में पता चला है कि आरोपियों के पास दवा बनाने का लाइसेंस भी नहीं था। इस मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के अलावा विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

फैक्टरी से चोरी कर बेचता था दवाइयां

नोएडा में  आयुर्वेदिक दवा कंपनी के नाम पर नकली शक्तिवर्धक दवाइयां बनाने में आरोपी में पकड़ा गया आरोपी अनीस अहमद और उसका भाई मो. शमी भोजपुर के बहेड़ी ब्रह्मनान निवासी हैं। कटघर के एकता कॉलोनी निवासी अजीजुल हसन ने बताया कि वह आयुर्वेदिक दवा कंपनी नमन इंडिया चलाते हैं।

जिसकी फैक्टरी चकबेगमपुर और भोजपुर क्षेत्र में है। कंपनी टाइगर किंग नाम से उत्पाद बनाती है। उन्होंने बताया कि अनीस अहमद उनकी कंपनी में मैनेजर के पद तैनात था। आठ साल पहले उसे कंपनी से निकाल दिया था। वह कंपनी से दवाइयां चोरी करने के बाद बेचता था।

इसकी शिकायत मिलने पर जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उसे बाहर निकाल दिया था। इसके बाद से वह कंपनी के नाम पर नकली दवाइयां बनाकर बेच रहा था। इसकी शिकायत मिलन रही थी लेकिन हाथ नहीं आ रहा था। इसका एक साथ कुछ दिन पहले लखनऊ में पकड़ा गया था।   

दवा कंपनी में काम कर रहे थे 24 से ज्यादा लोग

सेक्टर-10 स्थित कंपनी में 24 से अधिक लोग काम करते थे। जो दवा बनाने से लेकर पैकेजिंग का काम करते थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया है। पुलिस अनीस और शमी के पास से लैपटॉप और मोबाइल की जांच कर नकली दवाइयों का खरीदारों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed