फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad class 12th student writes sorry mummy in suicide note and commits suicide read story

Moradabad: सॉरी मम्मी... दो शब्दों का सुसाइड नोट और... 12वीं के छात्र ने फंदे पर लटक कर दे दी जान

Wed, 22 Feb 2023 01:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 Feb 2023 01:15 PM IST
सार

सिविल लाइंस के दीनदयाल नगर निवासी आशीष चौहान पीतल कारोबारी हैं। उनकी पत्नी रंजना चौहान सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। दंपती का इकलौता बेटा अक्षित चौहान कांठ रोड स्थित एसएस चिल्ड्रेन अकेडमी में बारहवीं कक्षा में पढ़ता था।

विज्ञापन
Moradabad class 12th student writes sorry mummy in suicide note and commits suicide read story
मुरादाबाद छात्र आत्महत्या मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में सॉरी मम्मी..इन दो शब्दों को कॉपी के आधे पन्ने की चिट पर लिखकर 12वीं के छात्र अक्षित चौहान (18) ने फंदे पर लटककर जान दे दी। परीक्षा से चार दिन पहले अक्षित ने यह कदम उस वक्त उठाया जब सोमवार रात वह घर में अकेला था। उसके माता-पिता और छोटी बहन जन्मदिन पार्टी में शामिल होने रिश्तेदार के घर गए थे।
विज्ञापन

देर रात परिजन घर लौटे तो छात्र के आत्महत्या किए जाने की जानकारी हो सकी। मौके से दो शब्दों का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस का मानना है कि परीक्षा का तनाव आत्मघाती कदम की वजह हो सकता है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस के दीनदयाल नगर निवासी आशीष चौहान पीतल कारोबारी हैं। उनकी पत्नी रंजना चौहान सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। दंपती का इकलौता बेटा अक्षित चौहान कांठ रोड स्थित एसएस चिल्ड्रेन अकेडमी में बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। 24 फरवरी अक्षित की परीक्षा शुरू होनी थी। एक छोटी बेटी अमीशी है। सोमवार रात करीब आठ बजे दंपती और उनकी बेटी एक रिश्तेदार के घर जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे। घर में अकेला बेटा अक्षित मौजूद था। रात करीब पौने 11 बजे दंपती और उनकी बेटी घर लौटे। उन्होंने बेटे को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं आया। माता-पिता मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंचे और अक्षित के कमरे में पहुंच गए। उन्होंने देखा कि बेटा दुपट्टे के जरिए फंदे पर लटका हुआ था। माता-पिता और बहन की चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षित को फंदे से नीचे उतारा और जिंदगी की आस में कॉसमॉस अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने मात्र दो शब्द सॉरी मम्मी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed