फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: CCTV installed in the house was switched off, nephew was also murdered

UP News: घर में लगा सीसीटीवी किया बंद, भतीजे को ले गया साथ, गन्ने के खेत में रेता गला.. ऐसे पकड़ा गया हत्यारा

Mon, 29 Jul 2024 11:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 11:37 AM IST
सार

मुरादाबाद के कांठ में कारोबारी के बेटे की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या का आरोप कारोबारी के छोटे भाई पर लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि संपत्ति के लालच में आरोपी ने मासूम की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया था। 

विज्ञापन
Moradabad: CCTV installed in the house was switched off, nephew was also murdered
मुरादाबाद में मासूम की हत्या में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांठ क्षेत्र में कारोबारी के पांच साल के बेटे अबुजर की हत्या उसके ही चाचा जीशान ने गला रेतकर की थी। नशेड़ी जीशान को उसके पिता डांटते थे और कहते थे कि तू आवारा है। सारी संपत्ति अपने पोते अबुजर के नाम कर दूंगा।

विज्ञापन


इसी बात से चिढ़कर जीशान ने अपने भतीजे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पुलिस को दो दिन तक चकमा देता रहा, लेकिन खोजी कुत्ते की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी ग्रामीण संदीप मीणा ने बताया कि कांठ के ईदगाह नईबस्ती निवासी बैंडेज कारोबारी नसीमुद्दीन का बेटा अबुजर 25 जुलाई की दोपहर तीन बजे घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गया था। नसीमुद्दीन ने 26 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो आखिरी बार बच्चा अपने चाचा जीशान के साथ दिखाई दिया था। एसएसपी के निर्देश पर सीओ अपेक्षा निंबाडिया ने बच्चे की तलाश शुरू की थी। शनिवार को पुलिस लाइन से खोजी कुत्ता दमन मंगाया गया।

कुत्ता बच्चे के कपड़े को सूंघकर घर से करीब 500 मीटर दूर महमूदपुर माफी के जंगल में पंकज के गन्ने के खेत में पहुंच गया, जहां बच्चे का शव पड़ा था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

खोजी कुत्ता घटनास्थल से सूंघते हुए बच्चे के चाचा जीशान के कमरे में पहुंच गया। इसके बाद पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कुबूल कर ली।

दो दिन दिया  पुलिस को झांसा
बच्चे के गायब होने के बाद जीशान पुलिस और परिवार के लोगों को दो दिन तक झांसा देता रहा। खोजी कुत्ता जब घटनास्थल के बाद सीधे जीशान के कमरे में पहुंच गया तब पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और सख्ती की तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया।

अलीमुद्दीन यकीन नहीं कर पा रहे थे कि उनका बेटा ही पोते के खून का प्यास बन गया। अन्य परिजन भी जीशान के इस कृत्य पर दंग रह गए। परिजनों ने कहा कि नशे की लत ने ही जीशान को हत्यारा बना दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया।

पहले दबाया गला फिर ब्लेड से रेता 
जीशान ने बताया कि मेरे अब्बू अलीमुद्दीन व भाई नसीमुद्दीन उर्फ भूरा मुझे मारते थे। हर बात पर टोकाटाकी करते थे। अब्बू अपने पोते अबुजर को सारी जायदाद देने की बात करते थे। इसके कारण उसे अबुजर से चिढ़ होने लगी थी। तभी उसने अबुजर की हत्या की योजना बनाई।

घर का सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया। इसके बाद घर के बाहर खेल रहे अबुजर को बहाने से गन्ने के खेत में ले गया। पहले गला दबाकर बेहोश किया, फिर ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। गन्ने की पत्तियों से शव छिपा दिया था।

घटनास्थल पर मिला आरोपी की शर्ट का बटन
पुलिस को गन्ने के खेत से हत्यारोपी के बाल और शर्ट का टूटा बटन मिला। आरोपी के कमरे से बरामद शर्ट का एक बटन भी टूटा हुआ था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उस ब्लेड को भी बरामद कर लिया, जिससे उसने भतीजे का गला काटा था।

बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा हत्यारोपी
हत्यारोपी जीशान ने बताया कि उसके पिता ने दो निकाह किए थे। इसके कारण वह अपने पिता से भी चिढ़ता था। जीशान वर्तमान में बिजनौर के कॉलेज से बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। वह नशे का भी आदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed