{"_id":"61a63b16259b7f6b5d0923da","slug":"moradabad-cbi-raids-in-up-gramin-prathama-bank-discussion-of-the-arrest-of-an-officer-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक में सीबीआई का छापा, रिश्वत लेते एक अधिकारी के पकड़े जाने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक में सीबीआई का छापा, रिश्वत लेते एक अधिकारी के पकड़े जाने की चर्चा
Tue, 30 Nov 2021 08:24 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 30 Nov 2021 08:24 PM IST
सार
सीबीआई ने सभी स्टाफ को बाहर जाने से रोक दिया। शाखा मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से टीम पूछताछ कर रही है। बैंक के बाहर भी फोर्स तैनात किया गया है। इस दौरान बैंक शाखा के आस पास ग्रामीणों की भी काफी भीड़ जुटी है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के लालाटीकर गांव स्थित यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक की शाखा में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छापा मार दिया। शाखा का गेट बंद कर टीम स्टाफ से पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि बैंक के एक अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा गया है।
विज्ञापन
सीबीआई ने सभी स्टाफ को बाहर जाने से रोक दिया। शाखा मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से टीम पूछताछ कर रही है। बैंक के बाहर भी फोर्स तैनात किया गया है। इस दौरान बैंक शाखा के आस पास ग्रामीणों की भी काफी भीड़ जुटी है। हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि टीम की ये कार्रवाई इस संबंध में चल रही है।
विज्ञापन
सीओ हाईवे डॉ. गणेश कुमार गुप्ता ने सीबीआई के आने की पुष्टि की। किस संबंध में टीम आई है, इसकी जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया है।