फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Case registered against zila panchayat member BJP for molestation

Moradabad: भाजपा के जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ छेड़खानी, जानलेवा हमले में केस दर्ज

Mon, 21 Aug 2023 12:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 12:40 AM IST
सार

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Moradabad: Case registered against zila panchayat member BJP for molestation
SSP Office Moradabad - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश उर्फ जगत सिंह सैनी के खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि जिला अस्पताल में दवा लेने गई महिला के साथ छेड़खानी की और उसके पति के साथ मारपीट कर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की।

विज्ञापन


कटघर क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 18 अगस्त की शाम चार करीब बजे जिला अस्पताल में अपनी पत्नी को दवा दिलाने गया था। पति-पत्नी दवा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवापुर गांव निवासी एवं भाजपा जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश उर्फ जगत सिंह सैनी ने अपने साथियों के साथ आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने सिविल लाइंस क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के सामने पति-पत्नी को घेर लिया। आरोप है कि जगत सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और धमकी दी कि तुमने हमारी गैंग के सरगना पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ केस दर्ज कैसे कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर जिंदगी चाहते हो तो केस में समझौता कर लो। इस दौरान महिला के साथ छेड़खानी की गई। पति ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और पिस्टल से उस पर फायर की। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, भाजपा नेता जय प्रकाश उर्फ जगत सिंह सैनी का कहना है कि उसे रंजिश में फंसा गया है। जिस दिन की घटना बताई जा रही है। उस दिन वह डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में मौजूद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed