फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Car collides with a tree on the highway, Bareilly businessman dies

Moradabad: हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, बरेली के कारोबारी की मौत, दिल्ली से सर्जरी करा जा रहे थे घर

Mon, 11 Mar 2024 07:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 07:36 PM IST
सार

दिल्ली से बरेली जा रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुड़गांव के एक अस्पताल से सर्जरी करवाकर घर जा रहे थे। चालक को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में उनके परिजन भी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Car collides with a tree on the highway, Bareilly businessman dies
मुरादाबाद में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर रविवार देर रात करीब दो बजे गिन्नौर द माफी गांव के पास चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बरेली के स्टेशनरी कारोबारी विनय कुमार अरोरा की मौत हो गई जबकि बेटे,बहू और दो साल की पोती घायल हो गई।

विज्ञापन


हादसे के समय विनय कुमार अरोरा दिल्ली में बाईपास सर्जरी कराने के बाद बरेली लौट रहे थे। बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी विनय कुमार अरोड़ा (67) की दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में बाईपास सर्जरी हुई थी। रविवार देर शाम अस्पताल से उनकी छुट्टी कर दी गई थी।
विज्ञापन


बेटा गौरव, अपनी पत्नी नेहा, दो साल की बेटी अनायरा के साथ पिता विनय कुमार अरोड़ा को कार से बरेली लौट रहे थे। पुलिस का कहना है कि रविवार रातदो बजे कार दिल्ली लखनऊ हाईवे पर गिन्नौर दि माफी गांव के पास गुजर रही थी। इसी दौरान कार चला रहे गौरव को नींद की झपकी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को वाहन से निकालकर जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां चिकित्सकों ने चेकअप के बाद विनय कुमार अरोड़ा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य लोगों को भर्ती कर लिया गया।


हादसे की जानकारी मिलने पर कारोबारी के परिजन और आस मुरादाबाद में रहने वाले रिश्तेदार रात में ही जिला अस्पताल पहुंच गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि देर रात हाईवे पर हादसा हुआ था। चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि अन्य कार सवार घायल हो गए थे। घायल उपचार कराने के बाद घर चले गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed