फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad caller Told father of molestation victim on phone speaking from ADG zone office send Rs 3000 for act

Moradabad: छेड़छाड़ पीड़िता के पिता से फोन पर कहा- एडीजी जोन ऑफिस से बोल रहा, कार्रवाई के लिए 3000 रुपये भेजो

Wed, 19 Oct 2022 07:06 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 19 Oct 2022 07:06 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि 18 अक्तूबर 2022 को उसके पति के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई कि ''एडीजी बरेली जोन कार्यालय से स्टेनो बोल रहा हूं। आपका एक प्रार्थना पत्र यहां जांच के लिए आया है। अगर आप इस प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई कराना चाहते हैं तो मैं एक बार कोड भेज रहा हूं। उस पर तीन हजार रुपये ट्रांसफर कर दीजिए।

विज्ञापन
Moradabad caller Told father of molestation victim on phone speaking from ADG zone office send Rs 3000 for act
छेड़छाड़ की पीड़िता के पास रुपये मांगने के लिए आया फोन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एडीजी बरेली जोन कार्यालय से स्टेनो बाबू बोल रहा हूं..., आपका प्रार्थना पत्र यहां आया है। इस मामले में अगर आप कोई कार्रवाई कराना चाहते हैं तो पहले तीन हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कीजिए। ये ऑडियो मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाले एक किसान और खुद को एडीजी बरेली जोन कार्यालय में स्टेनो बाबू के पद पर तैनात बताने वाले शख्स के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


किसान की पत्नी ने बुधवार को मूंढापांडे थाना प्रभारी को तहरीर दी। तहरीर के साथ ऑडियो उपलब्ध कराया है। महिला ने बताया कि उसके घर के पास रहने वाले एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की थी। महिला ने 26 सितंबर को मूंढापांडे थाने और 27 सितंबर को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी। उसी दिन सीएम पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि 18 अक्तूबर 2022 को उसके पति के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई कि ''एडीजी बरेली जोन कार्यालय से स्टेनो बोल रहा हूं। आपका एक प्रार्थना पत्र यहां जांच के लिए आया है। अगर आप इस प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई कराना चाहते हैं तो मैं एक बार कोड भेज रहा हूं। उस पर तीन हजार रुपये ट्रांसफर कर दीजिए या फिर किसी व्यक्ति द्वारा रकम यहां भिजवा दीजिए। फिर में आपको लाइन पर लेकर थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी से बात कर रिपोर्ट दर्ज करा दूंगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पत्र के अनुसार, किसान के पूछने पर आरोपी ने बताया कि तीन हजार रुपये शपथ पत्र बनवाने में खर्च होंगे। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed