फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad : Called him out of house on pretext of giving him alcohol, then killed him by crushing his head

Moradabad Murder: शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाया, फिर सिर कुचलकर मार डाला, घटनास्थल के पास मिली यह चीज

Tue, 21 Jan 2025 12:06 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 21 Jan 2025 12:06 PM IST
सार

बिलारी थाना क्षेत्र के पीपली चक गांव में तीन दोस्तों ने सुनील की शराब पिलाने के बहाने ले जाकर ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। राहगीरों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Moradabad : Called him out of house on pretext of giving him alcohol, then killed him by crushing his head
बिलारी में युवक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलारी थाना क्षेत्र के पीपली चक गांव में सोमवार रात आठ बजे ईंट से सिर कुचलकर सुनील (26) की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप युवक के ही तीन साथियों पर है। परिजनों के अनुसार तीनों उसे शराब पिलाने के बहाने ले गए और हत्या कर भाग निकले। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीपली गांव निवासी महाराम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन अंगूरी देवी 24 साल पहले पति सोमपाल की हत्या के बाद अपनी ससुराल छोड़कर पीपली चक में ही बस गई थीं। अंगूरी का बेटा सुनील (26) मजदूरी करता था। रविवार शाम गांव के तीन युवक उसे शराब पिलाने के लिए रामपुर जनपद के सैफनी ले गए थे।
विज्ञापन


वहां से लौटते समय रात करीब आठ बजे पीपली चक गांव के पास ही तीनों ने सुनील की हत्या कर दी। आरोपी शव माैके पर छोड़कर भाग निकले।  राहगीरों ने सड़क किनारे सुनील का शव पड़ा देखा तो उसके मामा को सूचना दी। कुछ ही देर में महाराम और परिवार के अन्य लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि सुनील के सिर पर ईंट से हमला किया गया था। हत्या की सूचना पर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और बिलारी सीओ राजेश तिवारी पहुंच गए और उन्होंने फोरेंसिक टीम भी बुला ली। एसपी देहात का कहना है कि मृतक के मामा और अन्य लोगों ने सुनील के तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

24 साल पहले पेड़ से लटका मिला था पिता का शव

पीपली गांव निवासी महाराम ने बताया कि उसने अपनी बहन अंगूरी की शादी संभल जनपद के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर निवासी सोमपाल के साथ की थी। करीब 24 साल पहले सोमपाल की हत्या कर लाश पेड़ पर लटका दी गई थी। घटना के बाद महाराम अपनी बहन अंगूरी, भांजे सुनील और भांजी गुड़िया को अपने गांव ले आए थे और यहीं मकान बनवा दिया था।

घटनास्थल के पास मिली चप्पल व चादर 

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो घटनास्थल के पास ही सुनील की चप्पल, चादर और खून से सनी ईंटें मिली हैंं। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया है। सुनील की तीन साल पहले रजनी देवी के साथ शादी हुई थी। दंपती का एक डेढ़ साल का बेटा है। सुनील अपनी मां अंगूरी और पत्नी रजनी से यह कहकर घर से निकला था कि जल्द ही लाैट आ गया। मां और पत्नी को सुनील की माैत की खबर मिली तो वह बेसुध हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed