फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Called child to shop on pretext of chocolate, then did shameful act, accused consumed poison

Moradabad: चॉकलेट के बहाने बच्चे को दुकान में बुलाया, फिर की शर्मनाक हरकत.. लोगों को पता चली तो जहर खा लिया

Thu, 12 Oct 2023 10:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 10:40 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि बच्चे के साथ गलत हरकत करने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के जहर खाने की फिलहाल जानकारी नहीं है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Called child to shop on pretext of chocolate, then did shameful act, accused consumed poison
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिलारी क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराने की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने आठ साल के बच्चे के साथ गलत और अमानवीय हरकत कर डाली। आरोपी ने बच्चे को चॉकलेट देने के बहाने दुकान में बुलाया था। पीड़ित ने घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई तो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर यह मामला चर्चा का विषय बन गया। इस बीच आरोपी को केस दर्ज होने की जानकारी मिली तो उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मोहल्ला निवासी महिला ने मंगलवार देर रात कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


कहा कि सुबह उसका बेटा मोहल्ले में ही राशन की दुकान में जा रहा था। वाल्मीकि बस्ती में किराने की दुकान चलाने वाले आदिल ने उसे दुकान में बुलाया और उनके साथ गलत हरकत कर डाली। बच्चा जब रोने-चिल्लाने लगा तो चॉकलेट और 50 रुपये देकर शांत करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह आरोपी से छूटकर घर पहुंचा तो पता लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 377 आईपीसी, पॉक्सो एक्ट और अनुसूचित जाति अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

दूसरी तरफ आरोपी आदिल को केस दर्ज होने की जानकारी हुई तो उसने झूठा केस दर्ज कराने की बात कहते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी ले गए।


चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे नगर में ही निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed