फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Bullet hit the forehead of PAC Subedar son, pistol was stuck in his hand

Moradabad: पीएसी सूबेदार के बेटे की कनपटी पर लगी गोली, हाथ में फंसा हुआ था तमंचा, कमरे में फैला था खून

Thu, 24 Aug 2023 11:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 11:23 AM IST
सार

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि गर्वित के हाथ में तमंचा फंसा मिला है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के लोगों का भी कहना है कि युवक को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी।

विज्ञापन
Moradabad: Bullet hit the forehead of PAC Subedar son, pistol was stuck in his hand
मुरादाबाद में आत्महत्या करने वाला युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर में बुधवार सुबह नौ बजे पीएसी सूबेदार सुभाष चंद शर्मा के इकलौते बेटे गर्वित शर्मा (24) ने कनपटी में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवास सुनकर मां और बहन ऊपरी मंजिल से नीचे आई तो कमरे में गर्वित खून से लथपथ हालत में पड़ा था।

विज्ञापन


उसके हाथ में तमंचा फंसा हुआ था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके ने जांच पड़ताल के बाद मौके से नमूने लिए हैं। आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। छठी वाहिनी पीएसी बरेली में सूबेदार के पद पर तैनात सुभाष चंद्र शर्मा की ड्यूटी इन दिनों लखनऊ में चल रही है।
विज्ञापन


इनका परिवार मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर द्वारिकाधीश मंदिर के पास रहता है। परिवार में पत्नी प्रीति देवी, बेटी राशि शर्मा और एक बेटा गर्वित शर्मा था। गर्वित एमए करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था। बुधवार सुबह गर्वित डेयरी से दूध लेने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध लाकर उसने रसोई में रख दिया था। इसके बाद कमरे में आकर पंखा साफ करने लगा था। उस दौरान बहन पहली मंजिल में साफ-सफाई कर थी। मां बाथरूम में स्नान कर रही थी। इसी दौरान बहन ने फायरिंग की आवाज सुनी। वह दौड़कर नीचे आई तो गर्वित का शव कनपटी में गोली लगी हालत में पड़ा था।

राशि की चीख पुकार सुनकर मां भी नीचे आ गई। इसके बाद आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। बेटे के आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पिता भी लखनऊ से मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।


सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि हाथ में तमंचा फंसा मिला है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के लोगों का भी कहना है कि युवक को किसी तरह की कोई परेशान नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed