फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Brother-in-law molested married woman, husband gave triple talaq after complaining

Moradabad: मझोला में देवर ने महिला से की छेड़खानी, शिकायत करने पर पति ने दिया तीन तलाक

Tue, 28 Nov 2023 05:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 28 Nov 2023 05:44 PM IST
सार

पीड़ित महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालवालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग का विरोध करने पर प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Moradabad: Brother-in-law molested married woman, husband gave triple talaq after complaining
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने देवर पर छेड़खानी और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह 17 जुलाई 2022 को मोहल्ले के ही युवक से हुआ था। शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


कई बार महिला के साथ मारपीट की गई। ससुराल वालों ने 50 हजार रुपये और बाइक की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि देवर ने पति की गैर मौजूदगी में उसके साथ छेड़खानी की है। पति के घर लौटने पर महिला ने देवर की शिकायत की तो पति और सास ने उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। नारी उत्थान केंद्र में लिखित समझौता होने के बाद पति महिला को अपने घर ले गया लेकिन घर पहुंचने पर महिला के साथ फिर से मारपीट की गई। 7 अक्तूबर को वह मायके में थी। इसी दौरान पति, सास, देवर और ननद पहुंच गए। इस दौरान पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मूंढापांडे में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

 मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी घर में घुस आए और डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 32 वर्षीय पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 31 अक्तूबर की सुबह 9 बजे उसके पति बाहर चले गए थे।


ससुर और परिवार के अन्य लोग भी खेत पर गए थे। सुबह करीब साढे 9 बजे वह घर में अकेली थी और घरेलू काम कर रही थी। इसी दौरान आले हसन, मोहम्मद सईद और अता हुसैन घर में घुस आए। उन्होंने आते ही दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद महिला को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन घर लौटे तो महिला ने इसकी शिकायत उनसे की। तब पीड़िता पति और ससुर के साथ मूंढापांडे थाने गई और प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई।


थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोर्ट के आदेश पर मूंढापांडे थाने में तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed