{"_id":"660ea7c4037e08d678099959","slug":"moradabad-brother-beaten-to-death-over-house-dispute-accused-absconding-police-busy-in-search-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: मकान के विवाद में भाई की पीट-पीटकर कर हत्या, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: मकान के विवाद में भाई की पीट-पीटकर कर हत्या, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
Thu, 04 Apr 2024 06:44 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 04 Apr 2024 06:44 PM IST
सार
बिलारी के मंगूपुरा में विवाद के बाद एक भाई ने दूसरे की जान ले ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों के बीच मकान और जमीन को लेकर बहस हुई थी।
विज्ञापन
मंगूपुरा में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
बिलारी के गांव मंगूपुरा में बृहस्पतिवार दोपहर मकान बेचने को लेकर दो भाई भोगराज यादव (48) और राजीव यादव के बीच झगड़ा हो गया। इससे गुस्साए राजीव ने लाडी-डंडों से पीट-पीटकर भोगराज को मार डाला। भोगराज के चचेरे भाई उदयवीर की तहरीर पर पुलिस ने राजीव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बिलारी थाना क्षेत्र के मंगूपुरा गांव निवासी किसान दीवान सिंह और उसकी पत्नी मोरकली की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। दीवान सिंह के दो बेटे भोगराज यादव (48) और राजीव यादव (40) हैं। भोगराज की शादी नहीं हुई है जबकि राजीव के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
दीवान सिंह के मरने के बाद भोगराज व राजीव के हिस्से में आठ-आठ बीघा भूमि और एक-एक मकान आया। ग्रामीणों के मुताबिक भोगराज नशे का आदी था और उसने अपने हिस्से की कुछ जमीन बेच दी थी। अब भोगराज ने अपने हिस्से के मकान को बेचने के लिए चचेरे भाई उदयवीर सिंह से सौदा तय किया था।
विज्ञापन
भोगराज के जमीन बेचने और मकान बेचने के सौदा करने को लेकर राजीव नाराज रहता था। इसको लेकर दोनों भाइयों में कई बार झगड़ा भी हो चुका था। बृहस्पतिवार दोपहर भोगराज यादव नशे में था। इस दौरान उसका भाई राजीव आया और भोगराज से मकान नहीं बेचने को कहा।
इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि छोटे भाई राजीव ने भोगराज के सिर और शरीर पर लाठियों से हमला बोल दिया। जिससे भोगराज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर राजीव भाग गया।
भोगराज के चचेरे भाई उदयवीर व चाचा दीनदयाल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भोगराज को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ राजेश कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। भोगराज के चचेरे भाई उदयवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने राजीव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ राजेश कुमार ने बताया कि दो सगे भाइयों भोगराज व राजीव में जमीन और मकान बेचने को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक भोगराज की मौत हो गई। चचेरे भाई की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सीओ ने बताया कि भोगराज अपने हिस्से का मकान बेचना चाह रहा था जिससे उसका छोटा भाई नाराज था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।