फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Brother and brother-in-law had planned to kill Bundi factory owner

मुुरादाबाद : भाई और बहनोई ने सुपारी देकर कराई थी बूंदी फैक्टरी स्वामी की हत्या 

Mon, 20 Jun 2022 02:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरदाबाद 
अमर उजाला ब्यूरो, मुरदाबाद  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 20 Jun 2022 02:58 PM IST
सार

मोनू की हत्या मझोला में 11 जून की रात गोली मारकर की गई थी। इस मामले की पुलिस जांच कर रही थी, जिसके बाद यह खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Moradabad: Brother and brother-in-law had planned to kill Bundi factory owner
हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

मझोला थानाक्षेत्र के ढक्का मोहल्ले में 11 जून की रात  बूंदी फैक्टरी स्वामी मोनू की हत्या उनके भाई सोनू और बहनोई अनिल कुमार ने सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी भाई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि संपत्ति विवाद में भाई और बहनोई ने साढे चार लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी।

विज्ञापन


एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि, मझोला के लाइन पार ढक्का मोहल्ला निवासी मोनू (38) की बूंदी बनाने की फैक्टरी है। घर के पास ही गोदाम है। 11 जून शनिवार देर रात करीब बारह बजे मोनू गोदाम से घर लौट रहे थे। घर के बाहर ही पहुंचे थे। उन्हें कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए थे। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो उन्होंने देखा कि मोनू खून से लथपथ हालत में पड़े थे। इसी बीच मोनू का छोटा भाई सोनू व अन्य परिजन भी आ गए थे।
विज्ञापन


सोनू अन्य लोगों की मदद से घायल मोनू को लेकर साईं अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि मोनू का अपने भाई सोनू और अमरोहा गजस्थल निवासी अनिल कुमार उर्फ ईश्वर सिंग से विवाद चल रहा था। दोनों ने इसी विवाद में सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने सोनू, नवाबुद्दीन उर्फ गोरा और देवेंद्र सैनी निवासी गजस्थल थाना नौगांवा सादात जिला अमरोहा को गिरफ्तार किया है। जबकि अनिल समेत तीन आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed