फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad boy found hanging in home was watching video says family members

मुरादाबाद: कई दिन से शक्तिमान देख रहा मासूम खेल-खेल में फंदे से लटका, मौत

Wed, 14 Oct 2020 02:23 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 14 Oct 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
moradabad boy found hanging in home was watching video says family members
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यू-ट्यूब पर कई दिन से शक्तिमान सीरियल देख रहे दस साल के मासूम ने खेल-खेल में फंदे से लटक गया। गला कसने से उसकी जान चली गई। परिजनों की गुहार पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव सौंप दिया।

विज्ञापन


पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौड़ा तैया गांव के रहने वाले हरपाल सिंह श्रमिक हैं। परिवार में पांच बच्चे नरेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, अंजली, सलोनी हैं और सबसे छोटा अमित सैनी (10) था। अमित कक्षा छह का छात्र था। लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के बाद से वह एक सेंटर पर कंप्यूटर सीखने जाता था। उसकी बहन अंजली तथा पुलिस ने बताया कि वह कई दिनों से वहां यू-ट्यूब पर शक्तिमान सीरियल देख रहा था। घर पर भी शक्तिमान की चर्चा करता था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी मां के कहने पर निकट के ही घेर में बकरी बांधने गया। वापस आकर सबके साथ चाय पी और फिर घेर की ओर चला गया। काफी देर वापस नहीं लौटा तो बहन अंजली घेर में गई, वहां वह छप्पर की बल्ली से बंधी रस्सी के फंदे पर लटका नजर आया। आनन-फानन उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर सीओ हाइवे एएसपी अनिल यादव, थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने किसी से दुश्मनी या हत्या की आशंका से इन्कार किया। यह भी स्पष्ट किया कि उसे न घर में किसी ने डांटा था, न वह किसी दबाव में था। अनुमान जताया  कि शक्तिमान देखते-देखते बदली मनोस्थिति में खेल-खेल में फंदे से लटक गया और जान चली गई। कुछ घंटे बाद गमगीन माहौल में परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी का कहना है कि शायद सीरियल की नकल करते हुए बच्चे ने खेल-खेल में फांसी का फंदा अपने गले में डाल लिया और हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed