फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Body youth from Varanasi found near railway gate, firm worker dies after being hit by pickup

Moradabad: रेलवे फाटक के पास मिला वाराणसी के युवक का शव, पिकअप की टक्कर से फर्मकर्मी की मौत

Sun, 27 Oct 2024 02:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 02:07 PM IST
सार

अगवानपुर के हरथला मऊ रेलवे फाटक पर वाराणसी निवासी तस्लीम आरिफ का शव मिला, जो लुधियाना काम के लिए जा रहा था। तस्लीम जनरल बोगी में यात्रा कर रहा था जबकि उसका साथी एसी कोच में था। पुलिस ने पहचान कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Moradabad: Body youth from Varanasi found near railway gate, firm worker dies after being hit by pickup
रेलवे ट्रैक पर मिला शव (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

अगवानपुर के हरथला मऊ रेलवे फाटक के पास शनिवार को वाराणसी निवासी तस्लीम आरिफ का शव पड़ा मिला। वह जम्मूतवी की जनरल बोगी में सवार था, जबकि उसका साथी एसी कोच में बैठा था। दोनों लुधियाना में काम करने जा रहे थे। वाराणसी जनपद के भेलपुर थाना क्षेत्र के इंताजनगर बजरहेड़ा निवासी तस्लीम आरिफ साड़ी की फेरी लगाता था।

विज्ञापन


परिवार में पत्नी तबस्सुम और तीन बच्चे मोहम्मद मुशरिक, जुफी व उजमा हैं। मृतक के भाई वसीम रियाज ने बताया कि उनके एक परिचित का लुधियाना में कारोबार है। उसके पास काम करने के लिए उसका भाई जा रहा था। शुक्रवार को दोनों लोग बेगमपुरा से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब 7 बजे कीमैन पटरियों की देखरेख करता हुआ मऊ रेलवे फाटक पर आ गया। यहां उसने देखा एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से फर्मकर्मी की मौत

कटघर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पंडित नगला बाइपास पर पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार फर्मकर्मी खेमपाल (55) की मौत हो गई। हादसे के समय वह वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। मैनाठेर थाना क्षेत्र के आजमवाली मिलक निवासी खेमपाल कटघर क्षेत्र में पीतल फर्म में नौकरी करते थे।



शुक्रवार शाम खेमपाल फर्म से घर लौट रहे थे। कटघर थाना क्षेत्र में पंडित नगला चौकी के पास पिकअप वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में खेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed