फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: body of contractor was hanging from tree on side of highway, his feet were on ground.

Moradabad: हाईवे किनारे पेड़ पर लटका था ठेकेदार का शव, पैर लगे थे जमीन पर, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

Sun, 26 May 2024 06:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 26 May 2024 06:10 PM IST
सार

पाकबड़ा इलाके में अमरोहा निवासी ठेकदार का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने ठेकेदार की हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Moradabad: body of contractor was hanging from tree on side of highway, his feet were on ground.
पाकबड़ा इलाके में मिला ठेकेदार का शव - फोटो : संवाद

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र के जीरो पाइंट पर अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव सदोली निवासी अनूप (30) की लाश पेड़ से लटकी मिली। युवक की लाश हाईवे से करीब सौ मीटर दूर थी और उसके पैर जमीन पर लगे हुए थे। नजारा देखकर वहां से गुजरने वालों में दहशत फैल गई। सीओ सिविल लाइंस ने मौके पर पहुंच लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव सदोली निवासी अनूप सिंह हाईवे निमार्ण में लगी एक कंपनी में ठेकेदारी करते थे। उसका काम लखनऊ में चल रहा था। 24 मई को वह लखनऊ से काम समाप्त करके बहन पूनम के घर गए। इसके बाद वह भांजे से साथ अपने घर पहुंचे। अनूप की जेब में बरेली मुरादाबाद का एक रोडवेज की बस का टिकट मिला है।
विज्ञापन


26 मई को सुबह करीब साढे़ छह बजे अनूप की अपने छोटे भाई नेकपाल सिंह और पिता गम्भीर सिंह से फोन पर बात हुई थी। तब अनूप ने बताया की वह मुरादाबाद और रामपुर के बीच में हाईवे पर बस में सवार हैं जल्दी ही घर पहुंच जाएंगे। इसके बाद पूरा परिवार अनूप का इंतजार कर रहा था लेकिन वह नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी लाश पाकबड़ा जीरो पाइंट पर एक पेड़ के सहारे लटकी थी। अनूप यहां पर कैसे पहुंचे पुलिस जांच कर रही है। सीओ सिविल लाइंस ने बताया की आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है। अनूप के परिवार में उसकी पत्नी जैकी और दो बेटे यसू और वसू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed