फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: BJP candidate Sarvesh Singh lost election after losing his life, Ruchiveera won

Moradabad Election Results: जिंदगी के बाद चुनाव भी हारे BJP प्रत्याशी सर्वेश सिंह, पूरी रफ्तार से दौड़ी साइकिल

Wed, 05 Jun 2024 12:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 12:05 PM IST
सार

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सपा की प्रत्याशी रुचिवीरा ने भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह को बड़े अंतर से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी सिंह का मतदान के दूसरे दिन निधन हो गया था। 2014 में उन्होंने जीत दर्ज की थी।  

विज्ञापन
Moradabad: BJP candidate Sarvesh Singh lost election after losing his life, Ruchiveera won
भाजपा प्रत्याशी स्व. सर्वेश सिंह चुनाव हार गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी सर्वेश सिंह जिंदगी के बाद चुनाव भी हार गए। उन्हें सपा की रुचिवीरा ने बड़े अंदर से हरा दिया। मतदान के अगले ही सर्वेश सिंह की मृत्यु हो गई थी। भाजपा ने सर्वेश सिंह को चौथी बार मुरादाबाद सीट पर प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा था।

विज्ञापन


इससे पहले वह 2009, 2014 और 2019 में चुनाव लड़े थे। 2014 में उन्हें जीत दर्ज की थी, जबकि 2009 और 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा सर्वेश सिंह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे। भाजपा ने जब उन्हें प्रत्याशी घोषित किया तो वह बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार में भी वह कम ही देखे गए थे। उनके बेटे एवं बढ़ापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुशांत सिंह ने अपने पिता के चुनाव प्रचार की कमान खुद संभाल रखी थी। कई दिन तक सर्वेश सिंह अस्पताल में भर्ती रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 अप्रैल को मतदान वाले दिन सर्वेश सिंह कुछ मतदान केंद्रों पर गए और उन्होंने अपने गांव के बूथ पर मतदान भी किया, लेकिन मतदान होने के बाद उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत कई मंत्री सर्वेश सिंह के गांव रतूपुरा पहुंचे थे और परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की थीं। 

31 राउंड तक दौड़ी साइकिल

मुरादाबाद लोकसभा की मतगणना के दौरान पहले राउंस से लेकर 31 राउंड तक सपा की साइकिल दौड़ती रही। उसके ऊपर भाजपा ब्रेक तो लगाना दूर काफी पिछड़ गई। सपा प्रत्याशी रुचिवीरा ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी। दूसरे और तीसरे राउंड में सपा को पकड़ना मुश्किल हो गया।

भाजपा के लोगों को आस थी कि दस राउंड बाद उनका अंतर कम हो जाएगा लेकिन अंतर लगातार बढ़ता ही गया। 50 हजार का अंतर पार किया तो भाजपा की आस टूट गई। 20वें राउंड में सपा 86 हजार के अंतर तक पहुंच चुकी थी। अंत में 31वें राउंड में यह अंतर बढ़कर एक लाख पांच हजार तक हो गया। सपा के खेमे में जिंदाबाद के नारे लग रहे थे।

परिणाम से पहले खाली हो गया भाजपा का पंडाल

मुरादाबाद में मतगणना शुरू होने से पहले ही दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार में जिपं अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह ने अपने अस्पताल के बाहर और भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के समर्थकों ने पंडाल लगाया था। दोनों पंडालों में समर्थकों व कार्यकर्ताओं के बैठने के साथ चाय-पानी की भी व्यवस्था की गई थी।



सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह का शुरुआती रुझान भी उत्साहजनक था, लेकिन जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ी और मुरादाबाद लोकसभा के साथ देश भर में उम्मीद के मुताबिक भाजपा को सीटें न मिलने से पंडाल में बैठे समर्थकों को निराश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed