फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Bike-riding B.Tech student dies due to truck collision

Moradabad: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बीटेक छात्र की मौत, कांठ रोड पर हुआ हादसा

Mon, 19 Sep 2022 11:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 19 Sep 2022 11:03 PM IST
सार

कटघर थाना क्षेत्र में अशुतोष शर्मा एमआईटी से बीटेक कर रहा था। सोमवार शाम छात्र बाइक घर लौट रहा था। कांठ रोड पर डीएम आवास और पीलीकोठी चौराहे के बीच नंदन स्वीट्स के सामने पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्रक ने छात्र की बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Moradabad Bike-riding B.Tech student dies due to truck collision
छात्र आशुतोष शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में सोमवार शाम कांठ रोड पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बीटेक छात्र आशुतोष शर्मा की मौत हो गई। हादसे के समय वह कॉलेज से घर लौट रहा था।

विज्ञापन


कटघर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी पीतल कारोबारी सुशील शर्मा का बेटा अशुतोष शर्मा उर्फ आशु (22) एमआईटी से बीटेक कर रहा था। सोमवार शाम छात्र बाइक घर लौट रहा था। कांठ रोड पर डीएम आवास और पीलीकोठी चौराहे के बीच नंदन स्वीट्स के सामने पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्रक ने छात्र की बाइक में टक्कर मार दी। छात्र आशुतोष ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। इसमें उसका
विज्ञापन

हेलमेट तक टूट गया और छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने किसी तरह ट्रक रुकवाया।

पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर छात्र के पिता सुशील शर्मा और परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक भी कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed