{"_id":"676aa52c24639d74ac072af7","slug":"moradabad-bike-riders-molested-a-woman-beat-her-husband-on-protest-one-arrested-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर हंगामा: बाइक सवारों ने महिला से की छेड़खानी, विरोध पर पति को पीटा, एक को रिश्तेदारों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर हंगामा: बाइक सवारों ने महिला से की छेड़खानी, विरोध पर पति को पीटा, एक को रिश्तेदारों ने पकड़ा
Tue, 24 Dec 2024 05:42 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 24 Dec 2024 05:42 PM IST
सार
मुरादाबाद में मनचलों ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी। इसका विरोध करने कर पति से मारपीट कर दी। दंपती के रिश्तेदारों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांठ रोड पर रविवार की दोपहर मनचलों ने छेड़खानी के बाद रास्ता रोककर दंपती के साथ मारपीट की। दंपती के रिश्तेदारों ने बाइक सवार एक हमलावर को धर दबोचा। दो आरोपी मौके से भाग निकले। सिविल लाइंस पुलिस केस दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हरथला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रविवार की दोपहर पत्नी के साथ बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था। आरोप है कि कांठ रोड पर मधुबनी पार्क के पास पहुंचते ही दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने पत्नी को अश्लील इशारे करते हुए टिप्पणी करने लगे।
विज्ञापन
पति ने मनचलों की हरकत का विरोध किया। तीनों ने बाइक ओवरटेक कर दंपती को रोक लिया। तीनों ने दंपती के साथ मारपीट की। हमले में युवक के सिर से खून बहने लगा। शोर सुनकर भीड़ जुट गई। तभी दंपती के रिश्तेदार पीछे से आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने हमलावरों से दंपती को बचाया व एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने छेड़खानी और हमले के आरोप में तीनों आरोपियों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि जांच के दौरान प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का सामने आया है।
आरोपियों की बाइक और दंपती के बाइक टकरा गई थी। छेड़खानी की बात सामने नहीं आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पकड़े गए युवक को जमानत पर छोड़ दिया गया।