फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Bike rider dies after being hit by a roadways bus on Delhi highway, his son was married 15 days ago

मुरादाबाद में हादसा: दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की माैत, 15 दिन पहले हुई थी बेटे की शादी

Thu, 15 May 2025 07:55 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 15 May 2025 07:55 PM IST
सार

पाकबड़ा में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की माैत हो गई। हादसे में बेटा घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Bike rider dies after being hit by a roadways bus on Delhi highway, his son was married 15 days ago
जान गंवाने वाले अय्यूब - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे बागड़पुर ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे रोडवेज ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता अय्यूब की मौत हो गई जबकि बेटा दानिश घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के पैंतिया गांव निवासी अयूब उर्फ गामा (55) शादी में खाना बनाने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले अय्यूब के बेटे फिरोज की शादी थी। बृहस्पतिवार को अय्यूब अपने दूसरे बेटे दानिश के साथ शादी में बचा सामान वापस करने पाकबड़ा जा रहे थे।
विज्ञापन


दिल्ली लखनऊ हाईवे पर बागड़पुर ओवर ब्रिज पर पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में अयूब उर्फ गामा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई। आरोपी चालक चालक बस छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयूब के तीन बेटे आसिफ, फिरोज, दानिश हैं जबकि पांच बेटियां हैं। पाकबड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
छजलैट में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक चालक प्रियांशु की मौत हो गई। पुलिस ने कार और उसके चालक को हिरासत में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। निकटवर्ती जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा अंतर्गत आने वाले गांव हिरनपुरा का रहने वाला प्रियांशु विश्नोई (20) किसी काम से मंगलवार को बाइक द्वारा मुरादाबाद गया था।

रात करीब 11:30 बजे वह मुरादाबाद से अपने घर लौट रहा था। जब प्रियांशु मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग स्थित छजलैट थाना क्षेत्र में गांव भीकनपुर पहुंचा तो यहां सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना पर पहुंची छजलैट पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पर उसके परिजन भी पहुंच गए थे। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं कार और उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

कार चालक भी स्योहारा क्षेत्र का निवासी बताया गया है। बुधवार शाम तक इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। इधर प्रियांशु की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि वह अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा और अभी तक अविवाहित था। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed