फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Befriends girl on pretext of getting her job, molests her car on pretext of showing her a shop

Moradabad: नौकरी दिलाने का झांसा दे युवती से दोस्ती, दुकान दिखाने के बहाने कार में छेड़खानी, पुलिस कर रही जांच

Wed, 31 Jan 2024 11:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 11:06 AM IST
सार

मुरादाबाद की युवती ने पुलिस को बताया कि जोया निवासी नदीम से उसकी नौकरी को लेकर बात हुई। आरोपी उसे दुकान दिखाने के बहाने ले गया और कार में छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसे धमकी देने लगा। 

विज्ञापन
Moradabad: Befriends girl on pretext of getting her job, molests her car on pretext of showing her a shop
मुरादाबाद की युवती के साथ धोखा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नौकरी दिलाने का झांसा देकर अमरोहा जिले के नदीम ने मुरादाबाद निवासी एक युवती से छेड़खानी की। आरोपी युवती को क्षेत्र में दुकान दिखाने के बहाने लाया था। पुलिस ने नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुरादाबाद शहर निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो महीने पहले उसकी पहचान अमरोहा के डिडोली थाना क्षेत्र के जोया निवासी नदीम से हुई थी। आरोपी ने बताया था कि उसकी बर्तनों की होलसेल की दुकान है।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि नदीम ने उसे अपनी दुकान पर 15 हजार रुपये महीन नौकरी देने की बात कही। 19 दिसम्बर को आरोपी नदीम कार से उसके घर पहुंचा और दुकान दिखाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसे मुरादाबाद-संभल रोड पर ताहरपुर के साप्ताहिक बाजार में ले आया। युवती को आरोप कि नदीम ने कार में ही उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने आरोपी की हरकत का विरोध किया तो आरोपी उसे धमकियां देने लगा।


युवती ने बताया कि इस बाद वह एक निजी वाहन से अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मैनाठेर कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed