{"_id":"666100c1ea3bb4dad00b6177","slug":"moradabad-bareilly-passenger-cancelled-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-414436-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर रद्द, तीन ट्रेनें देरी से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर रद्द, तीन ट्रेनें देरी से चलेंगी
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल मंडल के बशारतगंज-आंवला सिटी स्टेशन के बीच नया पुल बनाने के लिए रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इसके कारण नौ जून को (04366) मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर निरस्त रहेगी।
(04378) बरेली-अलीगढ़ व (04377) अलीगढ़-बरेली पैसेंजर भी निरस्त रहेंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि आठ जून को (04304) दिल्ली-बरेली पैसेंजर मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली के स्थान पर मुरादाबाद-रामपुर-बरेली होकर चलेगी। इन ट्रेनों के अलावा (12035) टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस नौ जून को टनकपुर से 60 मिनट देरी से चलेगी। (12036) दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस नौ जून को दिल्ली से साढ़े तीन घंटे देरी से चलेगी। (04365) बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर नौ जून को बरेली से 90 मिनट देरी से चलेगी।