{"_id":"65c9b540c44554cd6a095e4f","slug":"moradabad-bar-elections-nomination-process-continues-lawyers-will-not-do-judicial-work-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad Bar Elections: नामांकन प्रक्रिया जारी, वकील नहीं करेंगे न्यायिक कार्य, मतदान की तारीख जल्द होगी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad Bar Elections: नामांकन प्रक्रिया जारी, वकील नहीं करेंगे न्यायिक कार्य, मतदान की तारीख जल्द होगी तय
Mon, 12 Feb 2024 11:36 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:36 AM IST
सार
मुरादाबाद में बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। मतदान के लिए निर्धारित तारीख पर कई लोगों ने असहमति जताई है। पदाधिकारियों ने बताया कि इसे जल्द दोबारा घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुरादाबाद में बार चुनाव की तैयारी शुरू
- फोटो : संवाद
विस्तार
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव के लिए पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज फिर नामांकन प्रक्रिया की जाएगी। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को नामांकन प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
जिन प्रत्याशियों ने 6 और 7 तारीख को अपना नामांकन कराया था। वह एक साधारण फार्म भर कर कार्यालय में जमा कराएंगे। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। वहीं एल्डर कमेटी के सदस्य सुभाष चंद्र गर्ग ने बताया कि मतदान की तारीख को लेकर भी एल्डर कमेटी और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
इस मामले में मतदान की तारीख पर चर्चा करने के बाद मतदान की तिथि तय कर दी जाएगी। बार के वार्षिक चुनाव में 11 मार्च की तारीख मतदान के लिए तय की गई थी। उस तारीख पर बार के कई सदस्य एकमत नहीं थे। इस दिन रमजान का पहला रोजा है।
विज्ञापन
इस कारण कई अधिवक्ता इस तारीख पर राजी नहीं हुए थे। ऐसी स्थिति को देखते हुए संभव है कि इसी माह के आखिर में मतदान करा दिया जाए।