{"_id":"61be1446926b1554c60f7397","slug":"moradabad-azam-khan-summoned-in-court-on-january-12-sp-mp-is-accused-of-taking-terrorist-funding-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: आजम खां 12 जनवरी को कोर्ट में तलब, आतंकी फंडिंग लेने का बयान देने का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: आजम खां 12 जनवरी को कोर्ट में तलब, आतंकी फंडिंग लेने का बयान देने का है आरोप
Sat, 18 Dec 2021 10:34 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:34 PM IST
सार
परिवाद में आरोप लगाया गया था कि 22 नवंबर 2014 को आजम खां ने सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया था। इस आयोजन पर हुए खर्च पर मीडिया के सवाल पर आजम खां ने कहा था कि आतंकवादियों ने फंडिंग की है।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आतंकियों से फंडिंग लेने के बयान के आरोप पर दर्ज परिवाद में रामपुर के सपा सांसद आजम खां को अदालत ने 12 जनवरी को तलब किया है। मुरादाबाद की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में शिवसेना नेता विपिन भटनागर ने परिवाद दायर कराया था।
विज्ञापन
परिवाद में आरोप लगाया गया था कि 22 नवंबर 2014 को आजम खां ने सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया था। इस आयोजन पर हुए खर्च पर मीडिया के सवाल पर आजम खां ने कहा था कि आतंकवादियों ने फंडिंग की है। आरोप है कि यह कहते हुए आजम खां ने जैश-ए-मोहम्मद, दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादी संगठनों के नाम भी लिए थे।
विज्ञापन
इस परिवाद पर शिवसेना नेता के बयान अदालत में दर्ज हुए थे। शनिवार को इस मामले में अदालत में सुनवाई हुई। परिवादी विपिन भटनागर के वकील ने बताया कि अदालत ने रामपुर केसपा सांसद आजम खां को 12 जनवरी को तलब किया है।
विज्ञापन