फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Auto drivers will not able charge arbitrary fare, e rickshaws able run highway from November 1

Moradabad: अब ऑटो चालक नहीं ले सकेंगे मनमानी किराया, एक नवंबर से हाईवे पर ई रिक्शा संचालन ठप

Sun, 15 Oct 2023 01:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 15 Oct 2023 01:55 PM IST
सार

मुरादाबाद शहर में चलने वाले ऑटो चालकों की मनमानी रोकने के लिए प्रशासन ने कदम उठाया है। सभी जोनों में चलने वाले ऑटो के लिए किराया तय कर दिया गया है। इसके अलावा एक नवंबर से हाईवे पर ई रिक्शा संचालन बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
Moradabad: Auto drivers will not able charge arbitrary fare, e rickshaws able run highway from November 1
मुरादाबाद में ई रिक्शा हाईवे पर नहीं चलेंगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में एक नवंबर से ई-रिक्शा का संचालन आठ जोन में होगा। इसके बाद ई रिक्शा शहर की मुख्य सड़कों और हाईवे पर नहीं जाएंगे। कांठ रोड, दिल्ली रोड, रामपुर रोड पर ऑटो और ई बसें ही संचालित होंगी। इन मार्गों पर ई रिक्शा का संचालन बंद होने से ऑटो रिक्शा चालक किराये में मनमानी न करें।

विज्ञापन


इसके लिए किराया तय किया गया है। रेलवे स्टेशन से रामपुर रोड पर गुलाबबाड़ी चुंगी, कांठ रोड पर विवेकानंद अस्पताल और दिल्ली रोड पर लाकड़ी फाजलपुर तिराहे तक दस रुपये ही ले सकेंगे। करीब नौ हजार ई रिक्शा के लिए शहर को आठ जोन में बांटा जा रहा है।
विज्ञापन


ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन जिस व्यक्ति के नाम पर ही। उसी के एड्रेस (पते) के हिसाब से जोन तय किया गया है। प्रत्येक जाेन का अपना कलर भी तय किया गया है। इसके अलावा सभी ई-रिक्शा का अपना निर्धारित नंबर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तय रूट से ई-रिक्शा दूसरे रूट पर चलता मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि पुलिस, प्रशासनिक, परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद जोन व्यवस्था तय की गई है।

सात हजार ई रिक्शा के जोन तय 

टीआई पवन त्यागी ने बताया कि शहर में करीब नौ हजार ई रिक्शा संचालित हो रहे हैं। जिसमें सात हजार ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन के हिसाब से जोन तय कर दिए गए हैं। ई रिक्शा को उनके मालिक के एड्रेस के हिसाब से जोन दिया गया है। ई रिक्शा के जोन नंबर और कलर के हिसाब से पीडीएफ बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी गई है।

ताकी ई रिक्शा चालक, मालिक और आम जन को भी पता हो सके कि उनके जोन का कौन का ई रिक्शा है। उन्होंने बताया कि अभी दो हजार ई रिक्शा का डाटा नहीं मिल पाया है। जिस ई रिक्शा का जोन तय नहीं हुआ है। उनके जोन के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। वह एसपी यातायात कार्यालय में आकर अपने ई रिक्शा के दस्तावेज जमा कर दें। उनका जोन तय कर दिया जाएगा।

देहात से शहर आने पर होगी कार्रवाई

किसी ई रिक्शा के मालिक का पता ग्रामीण क्षेत्र है तो वह शहर में ई रिक्शा नहीं चला पाएगा। वह ग्रामीण क्षेत्र में ही उसे चला सकेगा। उसका कोई जोन या नंबर भी तय नहीं किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र का कोई ई रिक्शा शहर में संचालित मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ई बस का किराया शुरुआती 3 किमी के लिए दस रुपये

आरएम मो. परवेज खां ने बताया कि शहर में 25 ई बसों का संचालन किया जा रहा है। रामपुर रोड पर दलपतपुर से कांठ रोड पर शेरुआ चौराहे के लिए 15 ई बसें और दलपतपुर से टीएमयू पाकबड़ा तक दस ई बसों का संचालन किया जा रहा है। शुरुआती में जीरो से तीन किलोमीटर तक दस रुपये किराया लिया जाता है। हर तीन किलोमीटर के बाद किराये बढ़ जाता है। अभी शहर को कुछ और ई बसें मिलने की उम्मीद है।

शहर के मुख्य मार्ग कांठ रोड, दिल्ली रोड, रामपुर रोड, संभल रोड, लाकड़ी से हनुमान मूर्ति रोड पर ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह से संचालन बंद रहेगा। पुलिस अधीक्षक यातायात संभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि जोन व्यवस्था लागू करने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। एक नवंबर से नई व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

ये हैं आठ जोन 

जोन-1- लाइनपार, मानसरोवर कॉलोनी, प्रकाश नगर, रामलीला मैदान, कुंदनपुर, विकास नगर, हनुमान नगर, चाऊ की बस्ती, एकता काॅलोनी, ढक्का, पैपटपुरा, जयंतीपुर, पीर का बाजार, करूला, पुतली घर रोड, चौहानों वाली मिलक
जोन-2- बुद्धि विहार, कांशीराम नगर, मिलन विहार, खुशहालपुर, शाहपुर तिगरी, सम्राट अशोक नगर, प्रीत विहार
जोन-3- चंद्रनगर, आवास विकास कॉलोनी, रेलवे हरथला कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, हिमगिरी काॅलोनी, हरथला, स्टेशन रोड हरथला
जोन-4- डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी, पुलिस लाइन, जिगर काॅलोनी, बंगला गांव, दौलतबाग, चक्कर की मिलक , कचहरी
जोन-5- नवीन नगर, रामगंगा विहार, आशियाना काॅलोनी, वेव सिटी, टीडीआई सिटी, दीनदयाल नगर,अवंतिका कॉलोनी
जोन-6- इम्पीरियल तिराहा, बुधबाजार, मानपुर, कटरा नाज, अमरोहा गेट, मंडी चौक, संभली गेट, हैलेट रोड, बाजार गंज, टाउन हाल, बर्तन बाजार, सराफा बाजार, पारकर रोड, कंजरी सराय, गुरहट्टी चौराहा, जेल रोड, जैन मंदिर रोड, कंपनी बाग
जोन-7- मंडी चौक, बारादरी, दीवान का बाजार, लाल बाग, तहसील स्कूल, एस. कुमार चौराहा, रेती स्ट्रीट, फैजगंज, पीरगैब, जीआईसी चौराहा, जामा मस्जिद,ताजपुर माफी, किसरौल, कानून गोयान, नवाबपुरा


जोन-8- बरबलान, गुलाबबाड़ी, कटघर रेलवे स्टेशन, मकबरा, लाजपतनगर, गांधी नगर, पीरजादा, ईदगाह, असालतपुरा, प्रिंस रोड, इंद्रा चौक, लंगडे की पुलिया, भूड़े का चौराहा


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed