फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad: Attempt to crush RSS leader, truck driver carried him hanging on bonnet for four km

आरएसएस नेता को कुचलने का प्रयास: ट्रक चालक और हेल्पर पर केस, चार किलोमीटर तक बोनट पर लटका ले गया था आरोपी

Sat, 12 Oct 2024 11:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 11:35 AM IST
सार

आरएसएस नेता को ट्रक से कुचलने की कोशिश करने के आरोप में चालक और हेल्पर को गिरतार कर लिया गया है। आरोप ट्रक चालक नेता को चार किमी तक बोनट पर खड़ा कर ले गया था। पुलिस ने ट्रक रुकवाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
moradabad: Attempt to crush RSS leader, truck driver carried him hanging on bonnet for four km
मुरादाबाद में ट्रक के बोनट पर आरएसएस नेता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार रात आरएसएस के पूर्व नगर कार्यवाह जयवर्धन सिंह को ट्रक से कुलचने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने चालक और हेल्पर पर केस दर्ज कर लिया है। जयवर्धन सिंह अपनी जान बचाने के लिए ट्रक के आगे बोनट पर खड़े हो गए थे।

विज्ञापन


चालक करीब चार किलोमीटर तक ट्रक दाैड़ाता रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पाकबड़ा के बागड़पुर गांव निवासी जयवर्धन सिंह संघ के पूर्व नगर कार्यवाह हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे वह अपनी कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


गांव से कुछ दूर पहले उनकी कार में पीछे से एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी थी। उन्होंने अपनी कार रोक ली और ट्रक को रोकने का प्रयास करने लगे। तभी चालक ने ट्रक रोकने के बजाय पूर्व कार्यवाह पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। ट्रक को अपनी ओर आता देखकर जयर्वधन ट्रक के आगे बोनट पर खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक ने फिर भी ट्रक नहीं रोका और हाईवे पर ट्रक दौड़ाता रहा। पुलिस ने करीब चार किलोमीटर दूर ट्रक को रुकवाया था और चालक मो. शफीक निवासी ललवारा थाना मैनाठेर और हेल्पर भूरे निवासी नीरुद्दीनपुर उर्फ गंज थाना बिलारी को हिरासत में ले लिया था। 

मामले की जानकारी मिलने पर आरएसएस के तमाम कार्यकर्ता माैके पर पहुंच गए थे। घटना के बाद समझौते का प्रयास शुरू हो गया था। इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। 

शुक्रवार दोपहर बाद सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले की जांच कराई। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन वाहनों का चालान

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगे होने पर तीन वाहनों का चालान किया। इस दौरान संभल चौराहे पर ई-रिक्शा चालकों को जागरूक किया गया। इस मौके पर एआरटीओ (प्रवर्तन) आनंद निर्मल, मालकर अधिकारी योगेंद्र कुमार यादव, यातायात उप निरीक्षक जयवीर सिंह, कपिल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed